अगर आप Steven Spielberg की Sci-Fi फिल्मों के फैन हैं, तो Disclosure Day आपके लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है। फिल्म की कहानी एक Cyber Security Expert के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऐसी जानकारी मिल जाती है जो पूरी दुनिया को बदल सकती है। लेकिन एक रहस्यमयी Agency उसे सच सामने लाने से रोकना चाहती है। फिल्म में Emily Blunt का किरदार कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लाता है। उसके पास ऐसी Powers हैं जो उसे दूसरों के दिमाग में चल रही बातें महसूस करने की क्षमता देती हैं। इसके बाद शुरू होता है Suspense, Action और Mystery से भरा सफर, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है फिल्म का Train Sequence खास तौर पर बेहद रोमांचक है और कई जगह Steven Spielberg की Storytelling और Direction का कमाल देखने को मिलता है। Aliens, Mind Control, Hypnosis और Human Survival जैसे विषयों को फिल्म में बड़े दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है। लगभग ढाई घंटे लंबी यह Sci-Fi Thriller शुरुआत से अंत तक Engaging बनी रहती है। अगर आपको Alien आधारित कहानियां, Suspense और High-Concept Science Fiction पसंद है, तो Disclosure Day को थिएटर में जरूर देखें। फिलहाल फिल्म सिर्फ English में उपलब्ध है और इसका Hindi Dub Version रिलीज नहीं हुआ है।