एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: अमोल कीर्तिकर के लिए चुनाव प्रचार कर रहा 1993 बम धमाके का आरोपी? बीजेपी का बड़ा दावा

Shiv Sena UBT Amol Kirtikar: महाराष्ट्र में मुंबई लोकसभा क्षेत्रों में वोट पांचवे चरण में डाले जाएंगे. इस बीच मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है.

Mumbai North West Seat Candidates: महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर हैं. इस बीच उनके चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी ने चौंका देने वाला दावा किया है.

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "1993 बम धमाकों के आरोपी इब्राहिम मूसा चौहान को एमवीए मुंबई उत्तर पश्चिम के उम्मीदवार कीर्तिकर के लिए प्रचार करते देखा गया. अब यह लड़ाई केवल राष्ट्रवादी ताकतों और टुकड़े-टुकड़े गैंग के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच की लड़ाई है."

अमोल कीर्तिकर का मुकाबला एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से उम्मीदवार रवींद्र वायकर से है. मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 20 मई 2024 को होना है. परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे.

कौन है इब्राहिम मूसा चौहान?
इब्राहिम मूसा को मुंबई के TADA कोर्ट ने 1993 बम धमाके मामले में दोषी पाया था. मूसा को 10 साल की सजा सुनाई गई थी और 2.77 लाख रुपये दंड भी लगाया था. इब्राहिम मूसा पर आरोप था कि उसने AK56 राइफल अम्युनिशन और हैंड ग्रेनेड बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त के घर ड्राप करवाया था. इब्राहिम एक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल चलता था जिसके एक रिश्तेदार ने उसकी पहचान दुबई में अनीस इब्राहिम और अबू सलीम से करवाई थी. इब्राहिम और अबू सलेम साथ में संजय दत्त के घर आर्म्स एमीनीशन और हैंड ग्रेनेड लेकर गये थे.

मुंबई में लोकसभा की 6 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम शामिल हैं. ये चुनाव पांचवें चरण में होंगे, जो कि 20 मई 2024 को निर्धारित है. यहां बता दें महाराष्ट्र में मुंबई की छह सीटों में से तीन सीटों पर सेना बनाम सेना के बीच सीधा मुकाबला है.

ये भी पढ़ें: 'श्रीकांत शिंदे के माथे पर लिखा है मेरा बाप...', प्रियंका चतुर्वेदी के इस बयान पर शिंदे गुट का बड़ा हमला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन
'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल
'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget