एक्सप्लोरर

संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'भारत-पाकिस्तान का पूरा मैच फिक्स था, 1000 करोड़ रुपया...'

Sanjay Raut News: संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच खेला है तो ये हमारे फौज का, शहीदों का, महिलाओं का अपमान है. मैच खेलने से क्या सिंदूर वापस आएगा?

भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए क्रिकेट मैच को लेकर भारत में सियासी हंगामा जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि ये पूरा मैच फिक्स था. इस मैच से पाकिस्तान को 1000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ.

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार (15 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'मैच होना सरकार की निर्लजता है. दुबई, अबूधाबी या ट्रंप के मैदान, कहीं भी मैच हुआ हो. अगर भारत-पाकिस्तान मैच खेला है तो ये हमारे फौज का, शहीदों का, महिलाओं का अपमान है. मैच खेलने से क्या सिंदूर वापस आएगा?''

डेढ़ लाख करोड़ रुपये का सट्टा लगा- संजय राउत

उन्होंने कहा, ''मैच होने से 1000 करोड़ रुपया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिला है. डेढ़ लाख करोड़ रुपये का सट्टा लगा. पूरा मैच फिक्स था. उसमें से 50 हजार करोड़ रुपया पाकिस्तान को गया.''

संजय राउत ने कहा, ''आईएमएफ और एशियन डेवलपमेंट बैंक से आपने कहा कि लोन नहीं दें. क्योंकि ये पैसा आतंकवादी गतिविधि में इस्तेमाल होगा. कल जो भारत की मदद से पाकिस्तान को पैसा मिला, उसका क्या. अमित शाह के बेटे जय शाह ने पैसे दिए. ये तो आतंकवाद में ही पैसे का इस्तेमाल होगा. सुनिल गावस्कर का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस मैच को अनुमति दी.''

शिवसेना (यूबीटी) ने किया था आंदोलन का ऐलान

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) मैच के खिलाफ पहले ही आंदोलन का ऐलान कर चुकी थी. शिवसेना ने सिंदूर रक्षा आंदोलन चलाया. दरअसल, विपक्षी पार्टियों का कहना था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच मैच नहीं होना चाहिए.

भारत ने एशिया कप के चर्चित मुकाबले में रविवार (14 सितंबर) को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी. वहीं भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget