एक्सप्लोरर

Earthquake: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर तालुका में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. शहापुर तहसीलदार नीलिमा सूर्यवंशी ने कहा कि मंगलवार शाम 5.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले के शहापुर तालुका (Shahapur Taluka) में 2.7 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. शहापुर तहसीलदार नीलिमा सूर्यवंशी ने कहा कि मंगलवार शाम 5.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. उन्होंने कहा, “यह भातसा बांध से 24 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया, जिसका केंद्र सोगांव गांव में था.”

इससे पहले महाराष्ट्र में दो सप्ताह पहले मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी. यह भूकंप सुबह 9.29 बजे आया था और भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. हालांकि भूकंप की वजह से कोई हानि नहीं हुई थी. 

कल दिल्ली में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

कल यानी 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहां भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई गई थी. भूकंप के झटके मंगलवार रात करीब 9.30 पर महसूस किये गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार,  भूकंप का केंद्र नई दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र रहा और इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई. 

एक महीने में दूसरी पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में इस महीने यह दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले 9 नवंबर को  दिल्ली में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. हालांकि इसका केंद्र नेपाल था. इसके बाद 12 नंवबर को भी दिल्ली में 5.4 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस दिन भी भूकंप केंद्र नेपाल था. बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली काफी संवेदनशील माना जाता है. जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली में काफी बड़ा भूकंप आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: बड़े प्रोजेक्ट्स दूसरे राज्य में जाने से विपक्ष के निशाने पर शिंदे सरकार, अब लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget