एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अभी हुए लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी? सर्वे में आए हैरान करने वाले नतीजे

देश में 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने अभी से इन चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें है जो किसी भी राजनीतिक दल के लिए बेहद अहम हैं.

Maharashtra News: वैसे तो देश में साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, लेकिन देश की सभी प्रमुख पार्टियों ने अभी से इन चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी दल अभी से इन चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में बीजेपी के खाते में 23 (27.59 फीसदी वोट शेयर) सीटें, कांग्रेस को एक, एनसीपी को चार, एआईएमआईएम को 1 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं. 

अभी लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किसे फायदा?

इसी बीच इंडिया टुडे-सी-वोटर ने एक सर्वे किया है. इसके मुताबिक अभी अगर लोकसभा चुनाव होते हैं तो यूपीए (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) को 34 सीटें  मिल सकती हैं. यानि कुल वोटिंग का 48 फीसदी शेयर यूपीए के खाते में जा सकता है. सर्वे का मतलब साफ है कि यदि अभी चुनाव हुए तो उद्धव ठाकरे और एनसीपी के साथ मिलकर कांग्रेस कमाल कर सकती है. वहीं यह सर्वे एनडीए (बीजेपी और शिंदे गुट) के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है. 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में पिछले साल बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला. एमवीएम यानी कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन की सरकार को तब सत्ता से बेदखल होना पड़ा जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर ली. एकनाथ शिंदे की बगावत से सरकार अल्पमत में चली गई और फ्लोर टेस्ट से पहले ही तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और वो मुख्यमंत्री बने. देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने. महाराष्ट्र में ये नया सियासी गठजोड़ तैयार हुआ, जिसकी पहली परीक्षा आगामी बीएमसी चुनाव को माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: एकनाथ शिंदे के गुरु को उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि, 'बगावत' का जिक्र कर कहा- महाराष्ट्र की बदनामी हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget