एक्सप्लोरर

आइडिया ऑफ इंडिया: महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा, एबीपी लाइव से क्या कुछ बोले?

Ideas of India Summit 2024: एबीपी लाइव के खास कार्यक्रम आइडिया ऑफ इंडिया में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई खुलासे किए. उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को निशाने पर लिया.

Ideas of India Summit: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई है. इस बीच एबीपी लाइव के खास कार्यक्रम आइडिया ऑफ इंडिया में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर भी वार किया. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं तो इतना ही कहूंगा कि जनता ने बहुमत की सरकार दी, लेकिन अलोकतांत्रिक तरीके से बेदखल किया गया, ऐसे में ऐसी चीजें होती है, जो महाराष्ट्र में हुई. सारी गर्माहट जो नजर आ रही है, अगर 2019 में जनता के मैंडेट को ठुकराया नहीं जाता, हमारी पीठ में अगर खंजर नहीं घोंपा जाता तो शायद ये परिस्थिति नहीं दिखती. बहुत अच्छी स्टेबल सरकार होती. हम वापस आए हैं और स्टेबल गवर्नमेंट दे रहे हैं.''

लोकसभा चुनाव पर बड़ा दावा

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनौतियां तो हैं ही, पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत तो करनी होगी, क्योंकि हमने दोनों ही बार 48 में से 44 सीटें लाई है. उसके आगे बढ़ना है तो बहुत मेहनत करनी होगी. दोनों बार के प्रदर्शन से हम नीचे नहीं आएंगे. आगे जाएंगे या वहीं पर रहेंगे, लेकिन नीचे नहीं जाएंगे.

क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर होगी टूट?

एनसीपी और शिवसेना में टूट और अशोक चव्हाण के बीजेपी में जाने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बहुत कुछ बाकी है. मेरा कहना है कि आगे-आगे देखिए होता है क्या? देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है. शिंदे सरकार अच्छे से काम कर रही है. 

शरद पवार को लेकर दावा

शरद पवार को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि हमने शरद पवार से बातचीत की, शरद पवार ने गठबंधन को लेकर हामी भरी. अजित पवार को नामित किया. अजित पवार के साथ हमने सारी बातें फाइनल की. जो चीजें फाइनल हुई उसको पूरे तरीके से मैंडेट शरद पवार ने दिया, पर पता नहीं क्यों शरद पवार अंतिम वक्त पर वापस हो गए. उस समय अजित पवार ने भूमिका ली. इस प्रकार मुझे आगे करके आपने सारी चीजें तय की और ऐन वक्त पर आप बेकआउट हो रहे हैं इस प्रकार का विश्वासघात मैं नहीं कर सकता.

Ideas of India: क्या दिल्ली जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? साफ कर दिए इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget