एक्सप्लोरर

पुणे में इंजीनियरिंग परीक्षा में AI वाले चश्मे से नकल करते पकड़े गए दो छात्र, जानें कैसे आए पकड़ में

Pune News: पुणे में दो छात्रों को इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान स्मार्ट 'मेटा ग्लासेज' का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. दोनों स्मार्ट 'मेटा ग्लासेस' का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया.

पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल करने का संदिग्ध मामला सामने आया है. यहां दो छात्रों को इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान स्मार्ट 'मेटा ग्लासेज' का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया.  आरोप है कि दो छात्र परीक्षा हॉल के अंदर स्मार्ट 'मेटा ग्लासेस' का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए.

सूत्रों के अनुसार, इंजीनियरिंग की परीक्षा चल रही थी तभी ड्यूटी पर मौजूद निरीक्षकों को दो छात्रों के चश्मे के डिजाइन और फिटिंग पर संदेह हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों द्वारा पहने गए चश्मे सामान्य चश्मों से अलग दिखाई दे रहे थे. जब स्टाफ ने छात्रों के पास जाकर चश्मों की जांच की, तो पता चला कि वो कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से लैस स्मार्ट ग्लासेस थे.

अब कॉलेज में भी यूनिफॉर्म! यूपी की यूनिवर्सिटीज में लागू होगा नया नियम, छात्राओं के लिए शुरू होंगे ये कोर्स

 छात्रों को किया गया निलंबित

मामले का खुलासा होते ही दोनों छात्रों को तुरंत परीक्षा देने से रोक दिया गया और चल रही परीक्षा प्रक्रिया से निलंबित कर दिया गया. कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है. प्रो-वाइस चांसलर और प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विद्या येरवडेकर ने कहा कि यूनिवर्सिटी कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले छात्रों का पक्ष सुनेगी. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच समिति के नतीजों पर निर्भर करेगी.

 ‘स्मार्ट वियरेबल्स’ को लेकर सख्त हुआ कॉलेज प्रशासन

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल इस बात के प्रत्यक्ष सबूत नहीं मिले हैं कि छात्रों ने इन स्मार्ट ग्लासेस का इस्तेमाल प्रश्नपत्र की तस्वीरें लेने के लिए किया या AI आधारित जवाब हासिल करने के लिए किया था. हालांकि, अधिकारियों ने साफ कहा है कि परीक्षा हॉल के अंदर इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना या उनका इस्तेमाल करना परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है. इस घटना के बाद शैक्षणिक संस्थानों में AI और अत्याधुनिक तकनीक आधारित उपकरणों के जरिए नकल किए जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अब परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सख्त की जा सकती है.

कॉलेज टूर से लौटते वक्त खत्म हुई जिंदगी! सड़क हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की गई जान

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में CM फडणवीस-शिंदे फोड़ेंगे हांडी, गोविंदाओं की पढ़ाई होगी मुफ्त
मुंबई में CM फडणवीस-शिंदे फोड़ेंगे हांडी, गोविंदाओं की पढ़ाई होगी मुफ्त
ठाणे में 'स्वामी प्रतिष्ठान दहीहंडी' में 71 लाख का पुरस्कार, CM फडणवीस होंगे शामिल
ठाणे में 'स्वामी प्रतिष्ठान दहीहंडी' में 71 लाख का पुरस्कार, CM फडणवीस होंगे शामिल
NCPA कर्मचारियों की सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, हर साल 50 हजार बोनस
NCPA कर्मचारियों की सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, हर साल 50 हजार बोनस
अभिजीत दीपके शुरू करेंगे पुलिस के खिलाफ आंदोलन? इस बयान से मिले संकेत
अभिजीत दीपके शुरू करेंगे पुलिस के खिलाफ आंदोलन? इस बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
निशु आजाद केस में दबोचा गया स्वतंत्र भारद्वाज कौन? जानें फुल डिटेल्स
निशु आजाद केस में दबोचा गया स्वतंत्र भारद्वाज कौन? जानें फुल डिटेल्स
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
DRDO में 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, ITI पास वालों को मिलेगी नौकरी
DRDO में 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, ITI पास वालों को मिलेगी नौकरी
Embed widget