एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, INDIA गठबंधन पर दिया ये बड़ा बयान

Harshwardhan Sapkal meets Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने के लिए बना था. ये बना रहेगा.

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार (16 मई) को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सपकाल ने कहा कि आज इंडियन गठबंधन और महाविकास अघाड़ी का एक प्रतिनिधि के होने के नाते उनसे मुलाकात करने आया था,अच्छी मुलाकात हुई. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि महाराष्ट्र में होने वाले महानगर पालिका इलेक्शन और अन्य मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई. बीजेपी धर्म के आधार पर लोगों के साथ खेलती है, इसपर भी बातचीत हुई. उन्होंने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.

पी चिदंबरम के बयान पर क्या बोले?

हर्षवर्धन सपकाल ने पू्र्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हूं. कांग्रेस की जो लाइन है, वो बीजेपी के खिलाफ जितने लोग हैं ,उनके साथ आगे चलने की लाइन है. पी चिदंबरम का ये व्यक्तिगत बयान है."

चिदंबरम ने क्या बयान दिया?

दअरसल, चिदंबरम ने कहा कि इंडिया गठबंधन का भविष्य उज्जवल नहीं दिखता है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि यह विपक्षी गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है. उन्होंने कहा, "अगर गठबंधन पूरी तरह से बरकरार है, तो मुझे बहुत खुशी होगी. लेकिन पता चलता है कि यह कमजोर पड़ गया है."

इंडिया गठबंधन पर क्या कहा?

सपकाल ने कहा कि सवाल खड़े करना और प्रोपेगेंडा करना, ये बीजेपी का काम है. ये उनके काम हैं, वो करते रहेंगे और हम उन्हें हरा कर रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन बन चुकी थी और इंडिया गठबंधन बनने का कारण संविधान को बचाने के लिए बनी थी. जब तक ये रहेगा तब तक इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा.

14 मई को शरद पवार से की थी मुलाकात

इससे पहले बुधवार को हर्षवर्धन सपकाल ने शरद पवार से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उनके ठीक से मुलाकात नहीं हुई थी.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget