एक्सप्लोरर

Gondia News: गोंदिया में रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने सपेरे को काटा, अस्पताल में हुई मौत, सांप का क्या हुआ?

Gondia Latest News: गोंदिया में रेस्क्यू के दौरान एक कोबरा के काटने से सपेरे की मौत हो गई. दरअसल, सांप के काटने के एक घंटे बाद सपेरा अस्पताल पहुंचा था, तब तक पूरे शरीर में जहर फैल गया.

Maharashtra Gondia News: महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके में एक कोबरा सांप के काटने से सपेरे की मौत हो गई. जहरीला कोबरा एक घर में घुस गया था, सपेरा उसका रेस्क्यू करने पहुंचा था. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सपेरे को कोबरा सांप काटता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

बरसात के दिनों में अक्सर सांप निकलने के मामले बढ़ जाते हैं. सांपों के बिलों में पानी भर जाने की वजह से अक्सर वो सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते हैं. इस दौरान तो वो कई बार घरों में चले जाते हैं और नमी या अंधेरी जगहों पर छुप जाते है. गोंदिया इलाके में भी कुछ ऐसा ही हुआ एक घर में कोबरा सांप घुस गया था. इसे पकड़वाने के लिए सपेरे सुनील को बुलाया गया. जब सपेरा सुनील सांप का रेस्क्यू कर रहा था तो उस वक्त स्टिक की मदद से मुंडी को पकड़कर सीधा लटाकाया, तभी सांप ने सपेरे के हाथ पर काट लिया. 

अनदेखा करना पड़ा भारी
सपेरे सुनील को जब कोबरा सांप ने काटा तो उसके हाथ से ब्लीडिंग भी हुई, लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया. जब उसे सांप ने काटा तो कुछ बच्चे वीडियो भी बना रहे थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सांप का रेस्कयू करने के बाद सपेरे सुनील ने उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

सांप के काटने के करीब एक घंटे बाद सुनील अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उसके शरीर में जहर फैल चुका था. इसकी वजह से सपेरे सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई. जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली उन्हें गहरा सदमा लगा. सुनील को सांप के काटने के तुरंत बाद अगर अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी. अनदेखी करना उसे भारी पड़ गया.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला होता तो...', महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget