एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हलचल तेज, 24 घंटे में दूसरी बार एकनाथ शिंदे से मिले गिरीश महाजन

Maharashtra News: बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है. महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.

Maharashtra Politics: बीजेपी के 'संकटमोचक' माने जाने वाले गिरीश महाजन फिर एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा निवास पर पहुंचे. 24 घंटे के भीतर उनकी शिंदे से ये दूसरी मुलाकात है. इससे पहले एकनाथ शिंदे के करीबी उदय सामंत देवेंद्र फडणवीस से मिलकर आए थे. बीजेपी नेता गिरीश महाजन सोमवार (2 दिसंबर) को भी शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मिले थे.

इस दौरान उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कार्यवाहक सीएम शिंदे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इसलिए वो उनसे मिलने आए. उन्होंने ये भी साफ करते हुए कहा था, ''उनकी कोई नाराजगी नहीं है. 5 दिसंबर को शपथग्रहण की तैयारियों को लेकर उनसे चर्चा की और मैंने अपने विचार शेयर किए. हमें प्रदेश के लोगों के लिए बहुत काम करना है.''

संजय राउत ने महायुति को घेरा

उधर, विपक्षी पार्टियां लगातार महायुति पर हमलावर है. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार (3 दिसंबर) को दावा किया कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज हैं.'' इसके साथ ही उन्होंने राज्य में नई सरकार के गठन में देरी को अराजक करार देते हुए सवाल खड़े किए. राउत ने कहा, ''विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन कोई भी पार्टी या गठबंधन ने ना तो सरकार बनाने का दावा पेश किया है और ना अपने समर्थन वाले विधायकों की सूची दी है.''

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने आगे कहा, ''राज्यपाल ने अभी तक किसी को भी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है. मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे के नखरों और देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ नाराजगी के पीछे दिल्ली की कोई सुपरपावर है. बिना किसी सुपरपावर के समर्थन के  एकनाथ शिंदे ऐसा कुछ भी करने का साहस नहीं जुटा सकते हैं.''

महाराष्ट्र का सीएम कौन?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतने के बाद भी राज्य में महायुति की सरकार का गठन अभी तक नहीं हुआ है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. देवेंद्र फडणवीस का नाम प्रदेश के सीएम पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. हालांकि इस पद के लिए अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है. 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथग्रहण समारोह है. 

ये भी पढ़ें:

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
Embed widget