एक्सप्लोरर

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मराठी भाषा विवाद पर कहा कि महाराष्ट्र में रहने वालों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन सरकार को इसके लिए समय देना चाहिए.

महाराष्ट्र में ऑटो चालकों और दूसरे राज्यों से आए लोगों को लेकर चल रहे मराठी भाषा विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र से बाहर के हैं और यहां रोजगार के लिए आते हैं, उन्हें स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन इसके लिए सरकार को उन्हें पर्याप्त समय देना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति महाराष्ट्र में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा है तो उसे वहां की भाषा से अनजान नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा सीखना और उसे बोलचाल में लाना जरूरी है. उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहता कि अगर मैं महाराष्ट्र में रोजी-रोटी कमाता हूं तो मैं यहां की भाषा न जानूं. भाषा जरूर सीखें, लेकिन इसके लिए समय देना चाहिए."

यह भी पढ़ें- कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

सरकार को देना चाहिए भाषा सीखने का मौका

गिरिराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र से बाहर के लोगों के लिए एक समय सीमा तय की जा सकती है, जिसमें वे मराठी भाषा सीख सकें और उसे अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने कहा कि अचानक किसी पर भाषा थोपने के बजाय लोगों को सीखने और समझने का अवसर दिया जाना चाहिए.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर सवाल उठाए. गिरिराज सिंह ने कहा, "ये ओछी राजनीति नहीं है तो क्या है? 1984 में जो दंगे हुए, तब भी वो जवान थे. हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, क्या राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी या फिर कभी राजीव गांधी पर केस करवाया?"

मराठी को लेकर पहले भी गिरिराज ने दिया था बयान

बता दें कि इसी साल जनवरी में मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले भी मराठी भाषा/अस्मिता गिरिराज सिंह का बयान आया था, जिसमें ठाकरे परिवार (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे) की तरफ से हिंदी भाषियों पर हमलों और मराठी अस्मिता के मुद्दे को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे परिवार मराठी बनाम गैर-मराठी का मुद्दा उछालकर हिंदुओं के बीच बंटवारा करने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने चुनौती भी दी थी कि अगर ठाकरे बंधुओं में हिम्मत है तो किसी मुस्लिम बहुल इलाके में जाकर ऐसे मुद्दे उठाएं, तभी सच्चाई का अंदाजा होगा. मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी बोलती बंद हो जाती है, लेकिन हिंदुओं को भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में भाषा और क्षेत्रीय पहचान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो सकती है. मराठी भाषा को लेकर राज्य में समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं. वहीं, विपक्षी दलों की ओर से भी इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं. भाषा, रोजगार और स्थानीय अधिकारों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में यह मुद्दा लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

About the author नूरनैन अली

नूरनैन अली पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय हैं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने ईटीवी, टोटल न्यूज़ और रफ्तार न्यूज जैसे चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. राज्य की खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली की राजनीति, विकास और सामाजिक मुद्दों को उन्होंने लगातार कवर किया है. ब्रेकिंग न्यूज और क्राइम रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
Advertisement

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget