एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi Weather: गणेश चतुर्थी पर कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, क्या छाता और रेनकोट पहनकर करना होगा बप्पा का स्वागत?

Mumbai Weather on Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई में गणेश चतुर्थी पर बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD ने 27 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है, तापमान में गिरावट और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है.

इस साल गणेश चतुर्थी की शुरूआत 27 अगस्त से होने जा रही है. वैसे तो देश के कई हिस्सों में इसे धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस पर्व की रौनक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा होती है. लेकिन बप्पा के भक्तों में इस बार की भारी बारिश को लेकर ये सवाल उठ रहा है कि गणपति के आगमन पर कैसा होगा इस बार का मौसम.

मुंबई में गणेश चतुर्थी से पहले मौसम ने करवट ले ली है. 25 अगस्त को लगातार बारिश हुई जिसके बाद जगह-जगह पानी भर गया. हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं IMD ने हफ्ते भर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. यानी बप्पा का आगमन बारिश के बीच ही किया जाएगा. 

मुंबई में कहां कितनी हुई बारिश?

सांताक्रूज और कोलाबा वेधशालाओं ने पिछले 24 घंटे में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं मुंबई मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उपनगरों में सबसे ज्यादा 24.05 मिमी, द्वीप क्षेत्र में 21.24 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 16 मिमी वर्षा हुई. मौसम विभाग ने मुंबई के साथ ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में भी 27 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है. रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में यह अलर्ट 29 अगस्त तक लागू रहेगा.

अचानक क्यों बढ़ गई बारिश?

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश का दौर तेज हुआ है. इस सिस्टम की वजह से पूरे कोंकण क्षेत्र में रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है. अधिकारी ने कहा कि लो प्रेशर एरिया के चलते इस हफ्ते मुंबई और आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होगी."

इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, कोलाबा में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री नीचे है.

आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम?

27 अगस्त को मुंबई में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 29 अगस्त को फिर से कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, पानी से भरे इलाकों से बचें और बीमारियों से बचाव के उपाय करें. गणेशोत्सव में शामिल होने जा रहे भक्तों के लिए छाता और रेनकोट जरूरी साथी रहेंगे.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget