एक्सप्लोरर

Veer Savarkar Row: सावरकर पर कांग्रेस से समझौता नहीं करेगी शिवसेना, जानिए महाराष्ट्र की सियासत में ये मुद्दा क्यों है अहम?

Uddhav Thackeray on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी करने के बाद एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट ने राहुल गांधी की आलोचना की है और उनपर निशाना साधा है.

Eknath Shinde on Rahul Gandhi Remark on Savarkar: राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. राहुल गांधी के "माई नेम इज नॉट सावरकर..." वाले बयान के बाद से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम एक साथ आए हैं, यह सही है, हम इस देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. लेकिन कोई ऐसा बयान न दें जो विदर पैदा करे. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी यानी एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना का गठबंधन है.

शिंदे और उद्धव गुट की राहुल को नसीहत
राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी करने से महाराष्ट्र में पक्ष और विपक्ष दोनों उनपर निशाना साधते और हिदायत देते नजर आ रहे हैं. कहा जा सकता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में सावरकर का मुद्दा काफी अहम है. सावरकर को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने पहले ही अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के दौरान पिछले साल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की पार्टी के बीच दरार पैदा हुई थी. हालांकि फिर कुछ दिन बाद संजय राउत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलते नजर आए थे. 

जिसके बाद ये चर्चाएं शुरू हो गई थी कि राहुल गांधी और शिवसेना (UBT) के बीच अब सब ठीक हो गया है. अभी कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी मामले में दो साल की सजा सुनाई. इसके बाद राहुल गांधी ने फिर से सावरकर पर टिप्पणी की. सावरकर पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी ने माफी नहीं मांगते'.

इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, उद्धव ठाकरे ने कहा, 'सावरकर हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सावरकर को 14 साल के लिए अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातना का सामना करना पड़ा. हम केवल कष्टों को पढ़ सकते हैं.'

संजय राउत का राहुल गांधी पर निशाना
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को सावरकर पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र के लोग इस तरह की टिप्पणियों का जवाब दे सकते हैं. हम आपके साथ हैं, लेकिन वीर सावरकर हमारी प्रेरणा हैं.”

एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी पर निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर का अपमान किया है और उन्हें ‘दंडित’ किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut Statement: उद्धव के बाद अब संजय राउत ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा - जनता करारा जवाब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget