एक्सप्लोरर

'हमारी योजनाओं के खिलाफ...', सीएम एकनाथ शिंदे का MVA पर निशाना

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र के छत्रपति सांभाजीनगर में सीएम एकनाथ शिंदे ने लड़की बहिन योजना से जुड़े कार्यक्रम में विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह उनकी योजनाओं के खिलाफ कोर्ट चली गई थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह 'लड़की बहिन' जैसी योजनाओं को लेकर झूठी जानकारी फैला रहा है. सीएम शिंदे ने कहा कि वे हमारी योजनाओं के खिलाफ हाई कोर्ट भी गए लेकिन फैसला हमारे पक्ष में आया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने नागपुर कोर्ट में भी याचिका डाली थी.

छत्रपति सांभाजीनगर में 'माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''विपक्ष केवल लड़की बहिन जैसी हमारी योजनाओं को लेकर गलत जानकारी फैला रहा है. हम आपके खाते में पैसा डिपॉजिट कर रहे हैं और विपक्ष हमारी योजनाओं के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट भी गया लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और आदेश हमारे पक्ष में आया. विपक्ष ने खिचड़ी स्कैम और अन्य स्कैम के जरिए भ्रष्टाचार किया है.''

योजना के खिलाफ डाली गई थी जनहित याचिका
दरअसल, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस योजना के खिलाफ याचिका जनहित दाखिल की थी. जिस पर हाई कोर्ट ने कहा था कि ये कल्याकारी योजनाएं उन लोगों के लिए जरूरी हैं जो वंचित हैं. संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत राज्यों को अधिकार है कि वे उनके लिए लाभकारी योजनाएं बना सकते हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने भी किया था यह दावा
सिंतबर में देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा आरोप लगाया था कि नागपुर के एक सोशल एक्टिविस्ट अनिल वडपल्लीवार ने लड़की बहिन योजना को चुनौती देते हुए जनहित याचिका दायर की है. जिनका कांग्रेस से गहरा संबंध है. फडणवीस ने दावा किया था कि वडपल्लीवार ने नाना पटोले, सुनील केदार, नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे और नागपुर के पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार के चुनावी एजेंट के रूप में काम किया था.

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है. इसकी कुछ किस्तें भी महाराष्ट्र सरकार ने जारी की हैं. बता दें कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने इस योजना को चुनावी जुमला करार दिया था. 

ये भी पढ़ें- मुंबई: चेंबूर इलाके की एक दुकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की जल कर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget