एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से की मुलाकात, बेटे-बहू भी रहे साथ

Eknath Shinde Meets PM Modi: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे भी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (26 दिसंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके साथ बेटे श्रीकांत शिंदे भी पीएम से मिले. श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण सीट से लोकसभा सांसद हैं. श्रीकांत शिंदे की पत्नी वृषाली शिंदे भी साथ थीं. शिंदे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने पहुंचे थे. महाराष्ट्र में नई सरकार और विभागों के बंटवारे के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार दिल्ली पहुंचे. 

पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए डिप्टी सीएम शिंदे ने लिखा, "देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर दिल्ली में आज मुलाकात की. महाराष्ट्र में मिले रिकॉर्ड जनमत और महायुति की सरकार बनने के बाद की ये मुलाकात थी. विकसित भारत के पथ पर राज्य के योगदान पर चर्चा हुई. सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और वृषाली शिंदे दोनों मौजूद थे."

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र में हमारी सरकार बन गई. मंत्रिमंडल की स्थापना हो गई. आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में और उनके आशीर्वाद से हम राज्य में काम कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के बारे में खुशी जाहिर की. उनसे महाराष्ट्र के भविष्य के बारे में चर्चा की. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ हम फिर पीएम से मिलेंगे." 

महाराष्ट्र की सरकार में शिवसेना के 11 मंत्री

बता दें कि महायुति की सरकार में 39 मंत्री शामिल हैं. इनमें बीजेपी के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के नौ मंत्री शामिल हैं. हाल ही में हुए महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे में एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा. अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई. चंद्र शेखर बावनकुले को राजस्व, उदय सामंत को उद्योग, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, पंकजा मुंडे को पर्यावरण, हसन मुश्रिफ को मेडिकल एजुकेशन, गुलाबराव पाटिल को पानी आपूर्ति, राधा कृष्ण विखे पाटिल को जलसंपदा, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा, अशोल विखे को आदिवासी विकास, प्रताप सरनाईक को परिवहन, धनंजय मुंडे को खाद्य आपूर्ति, अतुल सावे को ओबीसी विकास, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय और भरत गोगवाले को रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई.

सैलरी केवल 13 हजार और 21 करोड़ का घपला! सरकारी खजाने से चुराए पैसों से खरीदी BMW, गर्लफ्रेंड को दिलाया बड़ा फ्लैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget