एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने सीएम शिंदे से की बड़ी मांग, बोले- 'सरकार दो दिनों में 54 लाख मराठों को...'

Maratha Quota: महाराष्ट्र मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे ने एकबार फिर से अनिश्चितकालीन अनशन करने की बात कही है. जरांगे ने कुनबी जाति प्रमाण पत्र को लेकर CM शिंदे से बड़ी मांग की है.

Kunbi Caste Certificates: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि वह 54 लाख मराठों को दो दिनों के भीतर कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने के लिए 20 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने गांव अंतरवाली सराटी को छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे.

मनोज जरांगे ने सीएम शिंदे से की ये मांग
जरांगे ने कहा कि मराठा जाति के सदस्यों को कृषक कुनबी समुदाय से संबंधित दिखाने वाले अब तक 54 लाख रिकॉर्ड पाए गए हैं और इन सभी व्यक्तियों (या उनके वंशजों) को तुरंत कुनबी प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए. कुनबियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण का लाभ मिलता है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने निर्दलीय विधायक बच्चू कडू और मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) मंगेश चिवटे से कहा, ‘‘नहीं तो मैं 20 जनवरी को मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन करने के लिए निकलूंगा.’’

महाराष्ट्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे
कडु और चिवटे ने जरांगे को आश्वासन दिया कि सरकार बुधवार दोपहर तक वंश और करीबी रिश्तेदारों के प्रमाण के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने के बारे में आवश्यक अध्यादेश जारी करेगी. जरांगे के साथ सार्वजनिक रूप से बातचीत के दौरान कडु ने कहा कि 17 और 18 जनवरी को राज्य भर में शिविर आयोजित किए जाएंगे और जो लोग वैध दस्तावेज पेश करेंगे, वे कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे. इससे पहले दिन में कडू ने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में दो करोड़ से अधिक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन द्वारा 14,148 कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Invitation: शरद पवार को मिला रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण, जानिए जाएंगे या नहीं NCP सुप्रीमो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget