एक्सप्लोरर

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना जारी रहेगी या होगी बंद? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कर दिया साफ

Ladki Bahin Yojana: एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि महायुति की लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी. विपक्ष लगातार यह दावा कर रहा है कि सरकार के पास फंड न होने की वजह से इस योजना को बंद कर दिया जाएगा.

Eknath Shinde on Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जगहों पर नगरपालिका चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. 

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार हो जाएं और हर गांव में भगवा झंडा फहराने के लिए अभी से जुट जाएं. 

विधानसभा में जीत के बाद स्थानीय निकाय की तैयारी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि राज्य के हर गांव में शिवसेना का कार्यालय हो. एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत हासिल हुई थी, अब बारी है नगर निकाय चुनाव की. 

कई कांग्रेस नेताओं ने थामा शिवसेना का दामन
बता दें, इस कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता सिद्धराम म्हेत्रे अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल हो गए. खुद पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया और सभी नेताओं को निर्देश दिया कि हर गांव में अभियान चलाते हुए पार्टी का कार्यालय स्थापित करें. 

लाडली बहना योजना पर एकनाथ शिंदे का बयान
इसके अलावा, महायुति सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्पषटता दे दी है. अभी तक यह चर्चा चल रही थी कि फंड की कमी की वजह से लाडकी बहना योजना को रोक दिया जाएगा. हालांकि, उप मुख्यमंत्री का कहना है कि महायुति की फायरब्रांड स्कीम लाडली बहना योजना जारी रहेगी, भले ही विपक्ष इसको लेकर कितनी भी अफवाह क्यों न फैलाता रहे. 

वहीं, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि जल्द ही वह समय आने वाला है जब विरोधी खेमा खाली हो जाएगा. महाराष्ट्र की जनता हर सीट पर महायुति का साथ देगी. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget