एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की टेंशन बढ़ा सकता है एकनाथ शिंदे का ये चुनावी आंकड़ा, CM ने कहा- 'विधानसभा चुनाव में...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना के वोटर्स ने धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिह्न) को वोट किया. उन्होंने असली शिवसेना को वोट किया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों का झूठा नैरेटिव चला, लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होने वाला है.

एकनाथ शिंदे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''हम (शिवसेना) 13 सीटों पर लड़े. शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने लड़ी. सात जगहों पर हम जीते. 19 फीसदी वोट में साढ़े 14 फीसदी हमें मिले. सिर्फ साढ़े चार फीसदी उनको मिले हैं. बाकी वोट कांग्रेस के वोट बैंक और झूठ के नैरेटिव से मिले हैं. ये नैरेटिव विधानसभा चुनाव में नहीं चलेगा.''

लोगों ने असली शिवसेना को वोट किया- एकनाथ शिंदे

शिंदे ने कहा, ''शिवसेना के वोटर्स ने धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिह्न) को वोट किया. उन्होंने असली शिवसेना को वोट किया. विधानसभा में यही दिखेगा. कोंकण में यूबीटी को एक भी वोट नहीं मिले, वो (उद्धव ठाकरे) कहते थे कि गढ़ है. संभाजीनगर में कहते थे गढ़ है, वहां उनका उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चला गया. कहां रह गया गढ़? जनता ने उनकी जगह, उनको दिखा दिया है.''

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम चुनाव के लिए नहीं, जनता के लिए काम करते हैं. हम जनता के बीच के लोग हैं. जनता को न्याय देने का काम करते हैं. हम जमीन से जुड़े लोग हैं. मैं सीएम जरूर हूं, लेकिन मैं कार्यकर्ता के तौर पर काम करता हूं. 

सीएम ने कहा कि जब वो (उद्धव ठाकरे) कांग्रेस के साथ गए, तभी उन्होंने हिंदुत्व का विचार छोड़ दिया. हिंदुत्व पर बात करने का उन्हें अधिकार नहीं है. वो अपने भाषणों में भी हिंदुत्व की अब बात नहीं करते हैं.

महाराष्ट्र में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पक्ष-विपक्ष में वार पलटवार जारी है.

महायुति के दो साल पूरे होने पर संजय राउत ने सीएम शिंदे पर कसा तंज, 'महाराष्ट्र में चोरों और बदमाशों की सरकार ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget