एक्सप्लोरर

CM शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की देर रात 3 बजे तक बैठक, किस बात पर हुई लंबी चर्चा?

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जिसको लेकर शुक्रवार को तीनों पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होने लगी है. किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. उससे पहले महायुति गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वर्षा आवास पर बैठक हुई.

इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, शिवसेना नेता और मंत्री उदय सामंत, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शामिल हुए. रात 11 बजे शुरू हुई बैठक सुबह 3 बजे तक चली, जिसमें महायुति के निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार कौन हो इसको लेकर चर्चा हुई. 

सीएम आवास पर करीब चार घंटे तक चली इस बैठक को महायुति की सीट शेयरिंग को लेकर फुल न फाइनल बैठक माना जा रहा है. 

बगावत से बचना सबसे बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए हर पार्टी के सामने सीट बंटवारे के बाद बगावत से बचना भी एक बड़ी चुनौती होगी. इसको लेकर भी महायुति की बैठक में चर्चा हुई. इसके अलावा महायुति की सभी पार्टियों का सुझाव है कि विधर्व और मराठवाड़ा की सीटों पर मजबूती से काम करना चाहिए. साथ ही तीनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे से कहा कि महायुति में शामिल सभी पार्टियों के नेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ गलत टिप्पणी करने से भी बचना होगा. जिस विधानसभा सीट पर जो पार्टी मजबूत होगी उसको वहां से टिकट दिया जाएगा. इसमें किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए.

बता दें कि लोकसभा के चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. तीनों पार्टियों के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए थे. वहीं महाविकास अघाड़ी कई अहम सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था. लोकसभा चुनाव के परिणाम से सबक लेते हुए महायुति गठबंधन अब फूंक- फूंक कर कदम रख रहा है. विधानसभा चुनावों में क्या रणनीति रहेगी, किसे कितने सीटें मिलेगी, टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों की बगावत से कैसे बचा जा सकता है. इसको लेकर महायुति गठबंधन में खास प्लानिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: व्हेल मछली की उल्टी की हो रही तस्करी! सोने या हीरे से ज्यादा है कीमत, ठाणे पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget