एक्सप्लोरर

'देवेंद्र फडणवीस से कोई दुश्मनी नहीं', शपथ ग्रहण के बाद बदले एकनाथ खडसे के सुर, जानें क्या कहा

Maharashtra Politics: एकनाथ खडसे ने कहा मेरे देवेंद्र फडणवीस के साथ अच्छे संबंध हैं. हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं. माझी लाडकी बहिन योजना के कारण महायुति को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले. 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और खानदेश क्षेत्र के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे के महायुति गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी, बल्कि हमने विपक्षी दल होने के नाते विरोधी रुख दिखाया था. खडसे ने संकेत दिए कि वे फडणवीस सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित करेंगे क्योंकि उनके व्यक्तिगत रूप से उनके (फडणवीस) साथ अच्छे संबंध हैं.

एबीपी माझा से बातचीत के दौरान एकनाथ खडसे ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार द्वारा लाई गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के कारण उन्हें उम्मीद से ज्यादा वोट मिले हैं. 

‘EVM को हटाया जाना चाहिए’
एकनाथ खडसे ने कहा कि हम ईवीएम के खिलाफ नहीं है लेकिन चुनावी नतीजों की वजह से हमें ईवीएम पर संदेह हो रहा है. ईवीएम को हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल की भूमिका को बखूबी निभाना हमारी जिम्मेदारी है. मेरे संघर्ष करके राजनीति में यहां तक पहुंचा हूं 1990 में मैं विधायक चुना गया था किसी सरकार में नहीं था, मैंने संघर्ष किया सरकार के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया. 

वहीं अपनी हार को लेकर खड़से ने कहा कि हार तो हार होती है इसलिए मैंने पहले ही दिन रोहिणी खडसे से हार स्वीकार कर ली थी. हम अपने अधिकार बूथों को जानते हैं वहां हमारी बढ़त कम हो जाती है तो संदेह पैदा होने लगता है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी विपक्षी दल की भूमिका निभाएगी इसमें कोई संदेह नहीं है. हम किसानों की समस्याओं की मांग करते हैं. महायुति ने जो वादे किए थे वो पूरे करें उन्होंने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था वो भी दें.

बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ खडसे की बीजेपी में वापसी की खबरें भी खूब सुर्खियां बनी थी. उससे कुछ सप्ताह पहले खडसे ने खुद कहा था कि बीजेपी की ओर से उन्हें राज्यपाल बनाने का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 'महायुति को भारी जीत मिलने के बाद भी जनता...', शरद पवार ने सत्ता पक्ष को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget