एक्सप्लोरर

एकनाथ खडसे का बड़ा दावा, 'देवेंद्र फडणवीस ने ऑफर किया था राज्यपाल का पद'

Maharashtra Politics: एकनाथ खडसे ने यह दावा किया कि उन्हें दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बुलाकर पार्टी ज्वाइन करने कहा था लेकिन छह महीने बाद भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक बड़े नेताएकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने खुलासा किया है कि देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें राज्यपाल पद का ऑफर किया था. फडणवीस ने कहा था कि वह पूरे मन से प्रयास करेंगे. एकनाथ खडसे ने एबीपी माझा से बातचीत में कहा है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बुलाया था.

एकनाथ खडसे ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने एक दिन मुझे फोन किया. जैसा कि आप कहते हैं, पंकजा मुंडे को न्याय देने की कोशिश की. उस वक्त हम दोनों ही थे. देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे कहा, नाथाभाऊ मैं राज्यपाल पद के लिए आपकी सिफारिश करता हूं. मैंने कहा कि देवेंद्र जी, सच बताइये, आपने मुझसे कई बार कहा कि ये करोगे, वो दोगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ, इसलिए मुझे विश्वास नहीं होता.''

मेरे गले में डाल दिया बीजेपी का पटका- खडसे
खडसे ने आगे कहा, ''मुझे नहीं पता कि आगे क्या हुआ लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने मुझे आश्वासन दिया. यह 2019 की बात है.'' खडसे ने आगे दावा करते हुए कहा, ''जिस वक्त मैंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया, उस दौरान मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था.  दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं ने मुझे बुलाया. जब मैं दिल्ली में था तो जेपी नड्डा और विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में एंट्री हुई.  इस मौके पर रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं.''

एकनाथ खडसे ने कहा, ''उस वक्त उन्होंने मेरे गले में बीजेपी का पटका डाल दिया. इस घटना के 5 से 6 महीने बाद भी बीजेपी ने मेरी एंट्री की घोषणा नहीं की है. मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है."

बीजेपी में शामिल होने के लिए खुद कहना अपमानजनक - खडसे
खडसे ने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए कहा,  ''मैंने कभी नहीं कहा कि मैं एंट्री लूंगा. मुझसे कहा गया कि आप आ जाओ. इसके बाद मैं शरद पवार और जयंत पाटील से चर्चा करने गया. 40 साल तक बीजेपी के लिए काम किया. पार्टी के लिए पूरा महाराष्ट्र जीत लिया. इतना सब कुछ होने के बाद भी आपसे मुझे बीजेपी में शामिल करने के लिए कहना मेरे लिए बहुत अपमानजनक है.''

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर शरद पवार बोले, 'बेल ने इस भावना को पुष्ट कर दिया कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget