एक्सप्लोरर

Phone Tapping Case: फोन टैपिंग मामले में गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश हुए एकनाथ खडसे

NCP नेता एकनाथ खडसे राजनीतिक नेताओं के फोन की कथित अवैध टैपिंग के सिलसिले में वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोलाबा पुलिस के सामने पेश हुए.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे राजनीतिक नेताओं के फोन की कथित अवैध टैपिंग के सिलसिले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ दर्ज मामले में गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार कोलाबा पुलिस के सामने पेश हुए.

एक अधिकारी ने बताया कि खडसे पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई के कोलाबा थाने पहुंचे. जहां उनका बयान पुलिस निरीक्षक स्तर का एक अफसर दर्ज कर रहा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर शुक्ला के खिलाफ मार्च में कोलाबा थाने में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुक्ला ने पूर्व भाजपा नेता खडसे और शिवसेना सांसद संजय राउत के नम्बरों को निगरानी सूची में डाला था.

पुलिस ने कहा था कि कथित अवैध फोन टैपिंग तब हुई थी जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थी. शिकायत के अनुसार. खडसे का फोन 2019 में कथित तौर पर दो बार टैप किया गया था. जब वह भाजपा के साथ थे. वह अक्टूबर 2020 में राकांपा में शामिल हुए थे.

पुलिस अधिकार ने कहा कि खडसे के अलावा. शिवसेना नेता संजय राउत का फोन भी महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के गठन के दौरान (नवंबर 2019 में) टैप किया गया था. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया. “मामले की जांच जारी है. कोलाबा पुलिस ने मामले में गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए खडसे को बुलाया था. इसी के तहत राकांपा नेता थाने आए. जहां उनका बयान दर्ज किया जा रहा है.” शुक्ला फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं.

पुणे पुलिस ने शुक्ला के खिलाफ राज्य में भाजपा नीत सरकार के दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले का फोन भी कथित रूप से अवैध तरीके से टैप करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है. पटोले अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें

Maharashtra News: BMC ने BJP नेता मोहित काम्बोज को उनके सांताक्रूज को लेकर जारी किया नोटिस, दिया 7 दिन का समय

Maharashtra News: INS विक्रांत के लिए जमा राशि को लेकर सोमैया और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget