एक्सप्लोरर

Maharashtra: ED द्वारा प्रवीण राउत की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'एजेंसी न करें ताकत का गलत इस्तेमाल'

Maharashtra: शिव सेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उन्हें किसी एजेंसी से कोई डर नहीं है. संजय राउत का ये बयान उनके करीबी प्रवीण राउत को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सामने आया है.

Maharashtra: शिव सेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उन्हें किसी एजेंसी से कोई डर नहीं है. संजय राउत का ये बयान उनके करीबी प्रवीण राउत को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सामने आया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी एजेंसी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करेगी तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे. यहां बता दें कि एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक मामले और प्रवीण राउत की पत्नी के साथ उनके कथित संपर्क के संबंध में पूछताछ की थी.

संजय राउत ने कहा, ''उन्हें (ED) रेड्स मारने दीजिए. मैं उनका स्वागत करता हूं. बस झूठ मत बोलिए. यदि कोई एजेंसी राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए झूठ बोलती है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. अफसर से लेकर मंत्री तक सभी जेल जा चुके हैं.''

ईडी की गिरफ्त में हैं प्रवीण रावत

आपको बता दें कि 2 फरवरी को ईडी ने महाराष्ट्र के कारोबारी को 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया. इस घोटाले का संबंध मुंबई में ‘चॉल’ के पुनर्विकास से है. गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत को मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी ने बताया कि राउत को मुंबई की विशेष धन शोधन निरोधक अदालत में पेशा किया गया जिसने राउत को 9 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

ईडी ने कहा कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के गोरेगांव इलाके में पत्रा ‘चॉल’ का पुनर्विकास करने में शामिल थी. इसने यह भी कहा कि राउत धन शोधन के अपराध में संलिप्त पाया गया और धन के स्रोत और हेराफेरी का पता लगाने के लिए उसे गिरफ्तार किया गया है.

महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की 47 एकड़ जमीन पर ‘चॉल’ में 672 किरायेदार थे. ईडी ने कहा कि कंपनी (गुरु आशीष) ने चॉल को फिर से विकसित करने के लिए किरायेदारों और म्हाडा के साथ ‘त्रिपक्षीय समझौता’ किया था. प्रवीन राउत, राकेश कुमार वधावन और सारंग वधावन गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे. इन्होंने 1,034 करोड़ रुपये में विभिन्न बिल्डरों को एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) बिना फ्लैट बनाए और अन्य शर्त पूरी किए बिना बेचा था.

यह भी पढ़ें

Mumbai Corona Update: मुंबई में 98 प्रतिशत पहुंचा रिकवरी रेट, जानें बीते 24 घंटे में कितने आए कोरोना केस

Bank Jobs: इस बैंक में निकली है बम्पर वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mumbai News: केईएम अस्पताल के डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली महिला दोषी करार, जानें- कोर्ट ने क्यों नहीं भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget