एक्सप्लोरर

Video: प्रदर्शन कर रहे शख्स को DSP ने पीछे से मारी लात, साथ में चल रहा था बच्चा, वीडियो वायरल

Viral Video: महाराष्ट्र के जालना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गार्डियन मिनिस्टर पंकजा मुंडे के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जालना जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. गार्डियन मिनिस्टर पंकजा मुंडे जब जिला कलेक्टर कार्यालय के दौरे पर पहुंचीं, तो वहां पहले से ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनसे मिलने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, ये प्रदर्शनकारी पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. मंत्री के आने की खबर मिलते ही उन्होंने उनसे अपनी बात रखने का प्रयास किया.

DSP ने प्रदर्शनकारी को मारी लात

लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मंत्री तक पहुंचने से रोक दिया. इसी दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनंत कुलकर्णी एक प्रदर्शनकारी को लात मारते दिखाई दिए. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

लोगों का कहना है कि पुलिस का यह बर्ताव स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौके पर बेहद गलत और अमानवीय है. विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हालांकि, DSP अनंत कुलकर्णी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया. उनका दावा है कि जिस प्रदर्शनकारी को उन्होंने लात मारी, उसने पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर मिट्टी का तेल डालने की कोशिश की थी. ऐसे हालात में बड़ी दुर्घटना टालने और स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ प्रदर्शनकारी न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी अपनी कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं. इस पूरे विवाद ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Video: जब ट्रक और ऑल्टो की हुई आमने-सामने की टक्कर, फिर क्या हुआ... हादसे का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget