एक्सप्लोरर

Doctor Beats Security Staff: महाराष्ट्र के अस्पताल में विक्षिप्त मरीज ने दो डॉक्टरों पर किया चाकू से हमला, गंभीर

Maharashtra Doctor Protesting: अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए इस हमले के विरोध में अन्य डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा किया और अब वे हड़ताल पर चले गए हैं.

Doctor Beats Security Staff In Maharashtra: वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यवतमाल के पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बंसोड़ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यह घटना गुरुवार देर शाम उस समय हुई, जब जनरल सर्जरी के प्रथम वर्ष के डॉक्टरों में से एक वार्ड का दौरा कर रहा था.

अचानक एक मरीज ने फल काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन और पीठ पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह देख पास में ही मरीजों की जांच कर रहा एक अन्य मेडिको उनकी मदद के लिए दौड़ा, लेकिन हमलावर मरीज ने उसे भी चाकू मार दिया. इससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

दोनों युवा मेडिकोज का इलाज चल रहा है, जबकि अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. हंगामे के बीच स्थानीय पुलिस वार्ड में पहुंची और मरीज को पकड़ा, जिसकी पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई. बाद में उसे गिऱफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने मंगलवार को खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ. ए. दाहपुले ने कड़ा संज्ञान लेते हुए घायल सर्जनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया और घटना की निंदा की.

उन्होंने सभी डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे अपनी आवाज उठाएं और अपना विरोध दर्ज कराएं, और महाराष्ट्र सरकार से इस तरह के हमलों की चपेट में आने वाले डॉक्टरों के लिए उचित सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की. गुरुवार की देर रात अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इसे भी पढ़ें:

Watch: शर्ट के बटन में छुपाकर 15 करोड़ का कोकीन ला रहा था शख्स, मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget