एक्सप्लोरर

Finger in Ice Cream: आइसक्रीम कोन में मिली अंगुली मामले में हुआ बड़ा खुलासा, किसकी थी वह फिंगर?

Finger in Ice Cream: डीएनए टेस्ट से पता चल गया है कि आखिरकार कटी हुई उंगली किसकी थी. 13 जून को मुंबई मलाड के एक डॉक्टर की आइसक्रीम से अंगुली मिली थी.

Finger in Ice Cream: मुंबई के मलाड इलाके में एक आइसक्रीम कोन में मिले अंगुली के हिस्से के मामले में जांच के दौरान अहम खुलासा हुआ है. ‘डीएनए’ परीक्षण से पता चला कि अंगुली का वह हिस्सा पुणे के इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्टरी के कर्मचारी का है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दिन में प्राप्त हुई फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया कि अंगुली के हिस्से का डीएनए और आइसक्रीम फैक्टरी के कर्मचारी ओमकार पोटे का डीएनए एक ही हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इंदापुर फैक्टरी में आइसक्रीम भरने की प्रक्रिया के दौरान पोटे की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था. बाद में यह मलाड के एक चिकित्सक द्वारा मंगाई गई आइसक्रीम कोन में पाया गया जिसके बाद चिकित्सक ने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया.

जानें क्या है मामला?
13 जून का मुंबई के मलाड इलाके का पूरा मामला है. जहां एक डॉक्टर ने ऑनलाइन आइसक्रीम कोन मंगवाया था. जब डॉक्टर कोन आइसक्रीम को खाने लगा तो उसे थोड़ा अजीब सा महसूस हुआ जिसके बाद डॉक्टर ने जब गौर से देखा तो उन्हें इंसान की उंगली दिखाई दी. डॉक्टर ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपा. पुलिस ने शुरूआती जांच में माना कि वो किसी इंसान की ही अंगुली थी. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है आखिरकार कटी हुई अंगुली किस शख्स की है. अंगुली को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया.

आइसक्रीम आपूर्ति करने वाले निर्माता का लाइसेंस निलंबित 
एफएसएसएआई ने युम्मो कंपनी को आइसक्रीम आपूर्ति करने वाले निर्माता का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया. एफएसएसएआई की टीम ने आइसक्रीम निर्माता के परिसर का निरीक्षण करने के बाद लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया. वहीं कंपनी ने जांच में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया.़

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल के संकेत, जयंत पाटिल से मिले अजित गुट के विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget