एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस की बढ़ाई गई सुरक्षा, ‘फोर्स वन’ के जवान साए की तरह रहेंगे साथ, जानें वजह?

Maharashtra Election 2024: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद हाईप्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राज्य पुलिस ने एहतियाती उपाय के तहत ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, हमने उपमुख्यमंत्री फडणवीस की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया है. जिन कर्मियों ने फोर्स वन (राज्य पुलिस की एक विशिष्ट कमांडो इकाई) में सेवा दी थी और अब एसपीयू से जुड़े हुए हैं, उन्हें उनकी (फडणवीस की) सुरक्षा में तैनात किया गया है. देवेंद्र फडणवीस के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. उनके घर के मेन गेट पर भी फोर्स वन के जवानों को हथियार के साथ तैनात किया गया है.

‘बीजेपी नेता को कोई बड़ा खतरा नहीं’
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता को कोई बड़ा खतरा नहीं है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाना इसकी समीक्षा के आधार पर एहतियाती उपाय मात्र है. राज्य की 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी. महायुति और महाविकास अघाड़ी मुख्य प्रतिद्वंदी की भूमिका में हैं.

बता दें कि हाल ही में एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने उनके बेटे के कार्यालय के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे सिद्दीकी की मौत हो गई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी. एनसीपी नेता की हत्या के बाद हाईप्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार जांच कर रही है अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: माहिम से राज ठाकरे के बेटे उम्मीदवार, शिवसेना के MLA भी मैदान में, CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget