एक्सप्लोरर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस बोले- 'उद्धव ठाकरे ने खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, ऐसे में उनकी...'

Devendra Fadnavis News: देवेंद्र फडणवीस ने कहा हमारी पार्टी एकनाथ शिंदे के साथ काम करना जारी रखेगी और शिंदे ही महाराष्ट्र के सीएम रहेंगे. उन्होंने कहा बीजेपी अगला चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पिछले साल जून में फ्लोर टेस्ट का सामना किए बिना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट उनकी सरकार को कैसे बहाल कर सकता है. फडणवीस ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ काम करना जारी रखेगी और उनके ही नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी.

'अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया था, उन्हें बहाल नहीं किया जा सकता'
एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा, 'अगर आप सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को ध्यान से पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उद्धव ठाकरे ने खुद इस्तीफा दे दिया था … उन्होंने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना भी नहीं किया था. इसलिए उनकी सरकार को किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में वापस नहीं लाया जा सकता है.' बता दें कि मार्च के मध्य में सुप्रीम कोर्ट ने जून 2022 में  महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक संकट पर उद्धव ठाकरे और शिवसेना  की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

'उनकी सरकार को बहाल करना संभव नहीं'
फडणवीस ने कहा कि मैं भी एक वकील रहा हूं और यदि उद्धव ठाकरे ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है तो सुप्रीम कोर्ट उनके इस्तीफे को किनारे कर उनकी सरकार को फिर से कैसे बहाल कर सकता है. यह संभव नहीं है. बता दें कि शिवसेना में गतिरोध के बाद 29 जून 2022 को उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सीएम पद से इस्तीफा दे  दिया था और एक दिन बाद उनकी पार्टी से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

'हर कीमत पर शिंदे ही रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम'
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी शिंदे के साथ काम करेगी और कहा कि एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे और हम अगला चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे. बता कें कि महाराष्ट्र में अगले साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'मातोश्री आकर रोए थे शिंदे', आदित्य ठाकरे के दावे पर शिवसेना MLA बोले- 'BJP से कोई खतरा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget