एक्सप्लोरर

72 घंटे के कार्यकाल पर CM देवेंद्र फडणवीस का अब छलका दर्द, बोले- 'आप भूल गए होंगे लेकिन...'

CM Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस ने 3 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनने की बात याद की. उन्होंने कहा कि वे इसे कभी नहीं भूल सकते, और वास्तव में वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे.

CM Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उस समय की याद आई, जब वे तीन दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे. बुधवार (28 मई) को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे साल 2019 में अपना 72 घंटे का कार्यकाल कभी नहीं भूल सकते. सीएम फडणवीस ने कहा कि वह दूसरी नहीं बल्कि तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आप भूल भी जाएं, लेकिन मैं नहीं भूल सकता जब सुबह-सुबह मैंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी." देवेंद्र फडणवीस ने यह बात अहिल्याबाई होल्कर पर एक कॉफी टेबल बुक का उद्घाटन करने के बाद कही, जिनकी 300वीं जयंती 31 मई को मनाई जाएगी.

'आप भूल जाएं, मैं नहीं भूल सकता'- सीएम देवेंद्र फडणवीस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने खुद ही यह बात क्लियर की, "मेरे परिचय में कहा गया कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं. यह दूसरी बार नहीं, तीसरी बार है." उन्होंने याद दिलाया कि साल 2019 में वसंतराव नाइक का 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे. नवंबर 2019 में विधानसभा चुनाव और फिर बीजेपी-अविभाजित शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अविभाजित एनसीपी के अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि, वह सरकार केवल तीन दिन ही चली थी.

अहिल्याबाई ने तैयार की थी महिलाओं की आर्मी
सीनियर पत्रकार अंबरीश मिश्रा द्वारा लिखी गई 'कॉफी टेबल बुक' का जिक्र करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहिल्याबाई को एक प्रशासक बताया, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के स्मारकों का पुनर्निर्माण किया. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में अहिल्याबाई का योगदान अतुल्नीय है. आज हमें अपनी महिला सैन्य अधिकारियों (कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह) पर बहुत गर्व है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग की. इसी तरह हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अहिल्याबाई ने अपने समय में महिला आर्मी तैयार की थी. 

अहिल्याबाई होल्कर पर बनेगी फिल्म
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार 'कॉफी टेबल बुक' की कई कॉपियां खरीदेगी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तोहफे के रूप में भेजेगी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक व्यावसायिक फिल्म बनाने की भी योजना बना रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका जीवन और समय युवा पीढ़ी तक पहुंचे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
मुंबई लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नागपुर: कांग्रेस विधायक के बंगले में दिन-दहाड़े चोरी, नकदी और चेकबुक ले उड़ा चोर; बैंक से हुआ गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक के बंगले में दिन-दहाड़े चोरी, नकदी और चेकबुक ले उड़ा चोर; बैंक से हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget