एक्सप्लोरर

भैंस वाले अंधविश्वास के चलते CM फडणवीस नहीं हुए वर्षा बंगले में शिफ्ट? संजय राउत के दावे पर खुद दिया जवाब

Maharashtara News: देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि वे बेटी की 10वीं की परीक्षा पूरी होने के बाद वर्षा बंगले में रहने जाएंगे. ऐसे में संजय राउत के अंधविश्वास के आरोपों को सीएम फडणवीस ने खारिज कर दिया है.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र की सियासत में एक किंवदंती या अंधविश्वास की चर्चा होने लगी है जो कि मुख्यमंत्री आवास से जुड़ी है. उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि सीएम देवेंद्र फडणवीस 'वर्षा' बंगले में इसलिए रहने नहीं जा रहे, क्योंकि वह अंधविश्वास में मानते हैं. इसको लेकर अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है और अब तक बंगले में शिफ्ट न होने की असल वजह बताई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि उनकी बेटी के 10वीं के बोर्ड एग्जाम चल रे हैं. एक बार एग्जाम निपट जाएं, उसके बाद वे शिफ्टिंग पर ध्यान देंगे. इसी के साथ सीएम फडणवीस ने अंधविश्वास के सभी दावों को खारिज कर दिया है. 

संजय राउत ने किया था भैंसों के सींग दफनाने का दावा
दरअसल, संजय राउत ने दावा किया था कि जब एकनाथ शिंदे कामाख्या मंदिर में दर्शन करने गए थे तो उस दौरान भैंसों की बलि दी गई थी. उन भैंसों की सींग को वर्षा बंगले के परिसर में दफनाया गया था, ताकि मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर से एकनाथ शिंदे को मिल सके. संजय राउत ने दावा किया था कि इसी वजह से देवेंद्र फडणवीस वहां शिफ्ट नहीं हो रहे. 

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे साल 2022 के जून में उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बगावत करने के बाद बीजेपी से जुड़ गए और महायुति सरकार में मुख्यमंत्री बने. एकनाथ शिंदे नवंबर 2024 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे. इसके बाद विधानसभा चुनाव में फिर से महायुति की जीत हुई, लेकिन सीएम की कुर्सी एकनाथ शिंदे से लेकर देवेंद्र फडणवीस को दे दी गई. दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भी देवेंद्र फडणवीस फिलहाल 'सागर' बंगले में रहते हैं. 

जल्द ही वर्षा बंगले में शिफ्ट होंगे देवेंद्र फडणवीस
इसको लेकर सीएम ने कहा कि जब एकनाथ शिंदे वर्षा बंगला खाली कर देंगे, तब वह वहां शिफ्ट हो जाएंगे. कुछ रिपेयरिंग के छोटे-मोटे काम भी बचे हैं, जिन्हें जल्द ही निपटा लिया जाएगा. इसी बीच बेटी के 10वीं के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं. ऐसे में उसने भी कहा कि परीक्षाएं पूरी होने के बाद ही शिफ्ट होते हैं. इसलिए अभी तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. 

एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर बोला हमला
संजय राउत के दावों पर हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसी फर्जी बातों का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा जाना चाहिए. वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जो फिलहाल वर्षा बंगले में ही रह रहे हैं, उन्होंने भी संजय राउत के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावे करने वालों को जरूर ऐसी बातों का अनुभल होगा.

यह भी पढ़ें: एक साल बाद जेल से बाहर आए ठाकरे परिवार के करीबी सूरज चव्हाण, बोले- 'बहुत अच्छा दिन हुआ रिहा क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget