एक्सप्लोरर

'वोट चोरी का ठेका तो राहुल गांधी ने ले रखा है', पृथ्वीराज चव्हाण पर लगे आरोपों पर बोले CM फडणवीस

Maharashtra Politics: बीजेपी विधायक अतुल भोसले ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण पर मतदान में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया आई

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक अतुल भोसले की ओर से पृथ्वीराज चव्हाण पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पूर्व सीएम को घेरा है. उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण के बारे में विधायक अतुल बाबा भोसले ने जो साक्ष्य हमारे सामने लाए हैं, वो बहुत गंभीर है. इससे ये ध्यान में आता है कि वोट चोरी का ठेका तो राहुल गांधी ने ही ले रखा है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाते हुए पूछा, ''असली वोट चोर कौन है, ये इसमें से बाहर आया है. अब इसका जवाब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देना चाहिए.''

बीजेपी MLA अतुल भोसले का क्या है आरोप?

बीजेपी विधायक अतुल भोसले ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर मतदान में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं और इस बात के सबूत भी दिए हैं कि चव्हाण परिवार के 9 सदस्यों का दो बार मतदाता के रूप में पंजीकरण हुआ है.

धनंजय पाटिल ने भी साधा निशाना

वहीं कराड बीजेपी अध्यक्ष धनंजय पाटिल ने कहा, "कांग्रेस द्वारा उठाए गए मतदान संबंधित मुद्दे को लेकर हमने कई बातें देखी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दो दिन पहले प्रेस में बोला था कि 100 गांव में हमने सर्वे किया है और कई नाम दोबारा आए हैं तो हमने भी वैसा ही सर्वे चालू किया तो बेहद ही गंभीर बात हमारे सामने आई. पृथ्वीराज चव्हाण का जो खुद का घर है, वहां करीब 15 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं, उसमें से कई लोग उस जगह पर नहीं रहते हैं फिर भी उनके नाम वोटर लिस्ट में डलवाए गए हैं.''

'इंद्रेश चव्हाण और उनकी पत्नी का 3 जगहों पर नाम'

धनंजय पाटिल ने आगे कहा, ''पृथ्वीराज चव्हाण के जो करीबी रिश्तेदार हैं, उनके घर के लोग हैं, उनके नाम नजदीक के मलकापुर गांव की मतदाता सूची में भी दर्ज है. उनके भतीजे इंद्रेश चव्हाण और उनकी पत्नी का दो विधानसभा क्षेत्र में तीन जगहों पर नाम है, जो कि गलत बात है. जिसने ये मुद्दा उठाया है, उस कांग्रेस पार्टी के जवाबदार नेता के घर पर उनके विधानसभा क्षेत्र में ही दोबारा मतदान करवा रहे हैं. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''बहुत सालों से ये काम उनके जरिए किया गया है. 2014, 2019 और 2024 ये तीनों विधानसभा चुनाव के दौरान इन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था तो जो उनके नजदीकी रिश्तेदार हैं, सभी ने उस टाइम दो तीन बार वोट किया है. 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget