एक्सप्लोरर

Maharashtra: पुरानी पेंशन योजना का मामला, विधानसभा में क्या कुछ बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

Old Pension Scheme: फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार का 58 प्रतिशत पैसा सालाना तौर पर पहले से ही वेतन, मजदूरी और पेंशन जैसे मदों में खर्च हो रहा है, ऐसे में OPS के साथ जाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को विधान परिषद में योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया (Montek Singh Ahluwalia) द्वारा पुरानी पेंशन योजना  (OPS) के विरोध का समर्थन किया. फडणवीस साल 2005 के बाद के शिक्षकों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए ओपीएस के कार्यान्वयन पर राज्य की योजनाओं के बारे में कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

OPS वित्तीय दिवालियापन का नुस्खा- अहलूवालिया
बता दें कि हाल ही में अर्थशास्त्री अहलूवालिया ने कहा था कि ओपीएस को लागू करने का विचार वित्तीय दिवालियापन का एक नुस्खा है. डिप्टी सीएम ने सदन में कहा कि अहलूवालिया ने कहा है कि ओपीएस को वापस लागू करने से अगली सरकारों पर वित्तीय बोझ पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का 58 प्रतिशत पैसा सालाना तौर पर पहले से ही वेतन, मजदूरी और पेंशन जैसे मदों में खर्च हो रहा है और यह बढ़कर 62 प्रतिशत हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह अगले साल तक 68 प्रतिशत हो जाएगा.

2003 से खत्म हो गई थी ओपीएस
बता कि पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन मिलती है. एक कर्मचारी पेंशन के रूप में अंतिम सैलरी का 50 प्रतिशत लेने का हकदार है. बता दें कि बीजेपी नीत एनडीए सरकार ने 2003 में ओपीएस स्कीम को बंद कर दिया था जो 1 अप्रैल 2004 से प्रभावी हो गई थी.

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं OPS बहाली की मांग
फडणवीस ने कहा कि 2030 में बड़ी संख्या में लोग रिटायर होंगे, उन्होंने कहा कि तब तक ढाई लाख से अधिक लोग रिटायर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मासिक वेतन से काटी गई पेंशन का कुछ हिस्सा पूंजी बाजार में निवेश किया जाता है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर राज्य ऐसा ही करते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल ही में राज्य में हुए विधान परिषद के चुनावों में बीजेपी समर्थक उम्मीदवारों की हार का एक बड़ा कारण ओपीएस स्कीम ही थी. बता दें कि राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी ओपीएस को बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

'पुरानी पेंशन योजना के साथ जाना आर्थिक रूप से संभव नहीं'
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, 'मैं शिक्षकों और वित्त सचिव के साथ एक बैठक करूंगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस मुद्दे का कोई ऐसा समाधान है जो ओपीएस से बेहतर हो.'  जब नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने पूछा कि राजस्थान और हिमाचल जैसे राज्य ओपीएस कैसे ओपीएस को लागू करने की योजना बना रहे हैं, इस पर फडणवीस ने कहा ओपीएस के साथ जाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होगा. गौरतलब है कि नई पेंशन योजना में कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत पेंशन में योगदान देते हैं जबकि सरकार 14 प्रतिशत योगदान देती है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: कसबा पेठ और चिंचवाड़ के नतीजों के बाद बदला समीकरण, जानें- महाराष्ट्र में किस पार्टी के पास अब कितने विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget