एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, एकनाथ शिंदे के करीबी को इस पद से हटाया

Devendra Fadnavis News: जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगेश चिवटे को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया था. अब देवेंद्र फडणवीस ने चिवटे को इस पद से हटा दिया है.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रामेश्वर नाइक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है. नाइक ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाने वाले मंगेश चिवटे की जगह ली है. 

चिवटे को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जून 2022 में मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया था. नाइक पूर्ववर्ती सरकार में उप-मुख्यमंत्री के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख थे. उस समय फडणवीस उप-मुख्यमंत्री थे.

मुख्यमंत्री राहत कोष प्राकृतिक आपदाओं या दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र परिवारों और व्यक्तियों को सहायता प्रदान करता है.

14 दिसंबर तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार

देवेंद्र फडणवीस ने ये फेरबदल ऐसे समय में किया है जब 14 दिसंबर तक कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है. इसी के मद्देनजर फडणवीस बुधवार (11 दिसंबर) को दिल्ली पहुंचे हैं. अजित पवार भी दिल्ली में हैं. हालांकि एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं आए हैं.

शिवसेना को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी उसे दिये जाने की संभावना नहीं है. बता दें कि शिवसेना नेता पार्टी के लिए गृह मंत्रालय मांग रहे हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है, लेकिन राजस्व विभाग मिलने की संभावना नहीं है. बीजेपी के मुख्मयंत्री समेत 21 -22 मंत्री पद रखने की संभावना है. उन्होंने कहा कि चार-पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं.

महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है. पांच दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नई सरकार में एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बने हैं. अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन जारी है.

महाराष्ट्र चुनाव में 'वोट जिहाद' जैसे शब्दों के इस्तेमाल की जांच जारी, EC अधिकारी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget