एक्सप्लोरर

Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को बताया मर्सिडीज बेबी, बोले- उन्होंने संघर्ष नहीं किया

Maharashtra News: फडणवीस ने कहा, मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए इन 'मर्सिडीज बेबी' को कभी कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा इसलिए वो निश्चित रूप से कारसेवकों के संघर्ष का मजाक उड़ा सकते हैं.

Fadnavis vs Aditya Thackeray: महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और सत्ता पक्ष के बीच राजनैतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं. लाउडस्पीकर और बाबरी मस्जिद पर दिए बयानों के बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के नेता एवं सराकर में मंत्री आदित्य ठाकरे पर बयान दिया है. फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को मर्सिडीज बेबी बताया है.  

आदित्य ने कभी भी संघर्ष नहीं किया- फडणवीस 
फडणवीस ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने कभी भी संघर्ष नहीं किया. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें आदित्य ठाकरे ने फडणवीस के उस बयान का मजाक उड़ाया था, जिसमें फडणवीस ने कहा था कि वह 1992 में बाबरी विध्वंस के समय वहां मौजूद थे. ठाकरे ने कहा था कि 'फिर तो फडणवीस ने 1857 के विद्रोह में भी भाग लिया होगा.'

Mumbai AC Local Train: मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों का किराया आज से हुआ आधा, अब सफर करने के लिए लगेंगे इतने रुपये, देखें पूरी लिस्ट

मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए
देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए इन 'मर्सिडीज बेबी' को कभी कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा और न ही उन्होंने कोई संघर्ष देखा, इसलिए वो निश्चित रूप से कारसेवकों के संघर्ष का मजाक उड़ा सकते हैं. हमारे जैसे लाखों कारसेवकों को गर्व है कि जब बाबरी ढांचे को गिराया गया था तब हम वहां मौजूद थे. मैं व्यक्तिगत रूप से वहां था और उस समय एक नगरसेवक था.'

उस समय मेरी उम्र 22 साल थी- फडणवीस  
बीजेपी नेता ने आगे कहा, मैं हिंदू हूं, इसलिए मैं पिछले जन्म और पुनर्जन्म में विश्वास करता हूं. अगर मेरा पिछला जन्म होता, तो में 1857 के युद्ध में तात्या टोपे और झांसी की रानी के साथ विद्रोह में भाग लेता. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा, आपने (अपने पिछले जन्म में) अंग्रेज़ों के साथ गठबंधन किया होगा, क्योंकि अब आपने उन लोगों के साथ गठबंधन किया है जो 1857 के युद्ध को स्वतंत्रता संग्राम नहीं मानते. फडणवीस ने कहा कि जब वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या गए थे तब उनकी उम्र 22 साल थी, न कि 13 वर्ष जैसा कि कुछ लोगों ने उनके बारे में कहा है.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में आज से फिर पड़ सकती है 'लू' की मार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget