एक्सप्लोरर

'पहले संविधान-EVM, अब दरार का लंबा प्लान', अटल सेतु का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के डिप्टी CM फडणवीस

Atal Setu News: कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि देखी गई दरारें अटल सेतु पर नहीं बल्कि पुल की ओर जाने वाली सड़क पर हैं. अटल सेतु को बदनाम करना बंद करें.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. पटोले ने कहा कि उद्घाटन के कुछ महीनों के भीतर ही इसमें दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा है. वहीं अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा एक्स हैंडल पर लिखा, "अटलसेतु पर तो कोई दरार नहीं, ना ही अटलसेतु को कोई खतरा है. ये तस्वीर एप्रोच रोड की हैं. लेकिन एक बात साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ के सहारे 'दरार' का एक लंबा प्लान बना लिया है. चुनाव में संविधान संशोधन की बातें, चुनाव के बाद फोन से ईवीएम अनलॉक और अब ऐसी छूटी बातें. देश की जनता ही इस 'दरार' प्लान और कांग्रेस की भ्रष्ट आचरण को परास्त करेगी."

दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने आज अटल सेतु पुल का निरीक्षण किया और दावा किया कि पुल के निर्माण की गुणवत्ता खराब है और सड़क का एक हिस्सा एक फुट तक धंस गया है. हालांकि, सत्तारूढ़ बीजेपी और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए), जो इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी है. 

दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के उपग्रह शहर से जोड़ने वाले अटल सेतु का उद्घाटन इस साल जनवरी में किया गया था. 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बना यह छह लेन वाला पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है और इसमें 16.5 किलोमीटर लंबा सी-लिंक भी है.

पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं और लोगों की जान जोखिम में डाल दी है. उद्घाटन के तीन महीने के भीतर ही अटल सेतु पुल के एक हिस्से में दरारें आ गईं और नवी मुंबई के पास सड़क का आधा किलोमीटर लंबा हिस्सा एक फुट तक धंस गया. 

उन्होंने कहा कि राज्य ने एमटीएचएल के लिए 18,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है और फिर भी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. 

कांग्रेस नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा ने एक्स पर कहा कि देखी गई दरारें अटल सेतु पर नहीं बल्कि पुल की ओर जाने वाली सड़क पर हैं. बीजेपी ने कहा कि तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किए गए थे. अटल सेतु को बदनाम करना बंद करें.

ये भी पढ़ें

मुंबई के चार छात्रों की दर्दनाक मौत, पिकनिक मनाने गए थे रायगढ़ के बांध, डूबने से गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget