एक्सप्लोरर

राज्यपाल से मिलकर आज ही सरकार बनाने का दावा करेंगे फडणवीस और शिंदे, कल राजभवन में होगा छोटा सा कार्यक्रम

Maharashtra News: आज दोपहर 3 बजे के बाद देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी की कोर टीम के नेता और साथ ही शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Shinde-Fadnavis Duo To Meet Governor: महाराष्ट्र (Maharashtra) में अब नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इस क्रम में आज दोपहर 3 बजे के बाद देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी की कोर टीम के नेता और साथ ही शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल 1 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिए एक छोटा सा कार्यक्रम राजभवन में होगा. ऐसा माना जा रहा है कि शुरू में छोटा मंत्रिमंडल होगा, उसके बाद आगे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और बाद में अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

बता दें कि इसी क्रम में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे 51 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ निकले हैं और सीधे सागर बंगले पर जाएंगे. जिसके बाद आज देर शाम सरकार गठन की दावेदारी पेश की जाएगी. वहीं राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर चुकी है. ऐसे में अब बीजेपी, सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है, लेकिन सरकार कब बनेगी इसको लेकर सभी के मन में सवाल है. अब इसे लेकर बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने जवाब दिया है. राहुल नार्वेकर ने कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री जल्दी शपथ लेंगे, हम राज्यपाल के न्योते का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि हमारे सामने दोनों विकल्प खुले हैं, जिसमें हम भी राजभवन तक, नई सरकार का दावा पेश करने के लिए पहुंच सकते हैं.

क्या कल तक महाराष्ट्र को मिलेगा नया सीएम ? BJP विधायक ने दिया यह जवाब

कल महाराष्ट्र को मिल सकता है नया सीएम

इस सवाल पर कि क्या कल तक महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा, नार्वेकर ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. क्योंकि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द नई सरकार मिले. इस बीच बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर चल रही है. इस मीटिंग में महाराष्ट्र बीजेपी इंचार्ज सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, प्रवीण दारेकर और अन्य लोग मौजूद हैं. माना जा रहा है कि कल 1 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, अब सोनिया गांधी और शरद पवार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget