एक्सप्लोरर

Dasara Melava 2023: सीएम शिंदे का उद्धव-कांग्रेस पर निशाना, कहा- '2014 और 2019 में मोदी थे और 2024 में भी मोदी ही आएंगे'

Dasara Melava: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे ने आजाद मैदान में दशहरा रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला.

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को मुंबई के आजाद पार्क में दशहरा रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने दशहरा मैदान से 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' का नारा दिया था. बालासाहेब ठाकरे ने कांग्रेस को कभी अपने पास नहीं खड़ा किया. आज ऐसा लग रहा है कि अपनी पार्टी कब कांग्रेस में विलीन कर लेंगे यह पता नहीं.

आगे सीएम शिंदे ने दावा किया, ''मैंने आज रावण का दहन किया है. 2024 में देश की जनता इंडिया अलायन्स नाम के रावण का दहन करेगी. 2014 में भी मोदी थे, 2019 में भी मोदी थे, 2024 में भी मोदी ही आएंगे.  हम महाराष्ट्र में 48 में से 45 लोकसभा सीटों पर जीतेंगे."

उद्धव ठाकरे पर हमला जारी रखते हुए सीएम ने कहा, ''बालासाहेब ने जिंदगी भर जिसे कभी अपने पास नहीं बुलाया आज ये लोग उन्हीं के तलवे चाट रहे हैं. ये जनता सब जानती है. असली गद्दार कौन है. हिंदुत्व की विचारधारा और बालासाहेब के विचारों को लेकर हम काम कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने नाम और चुनाव चिह्न हमे देने का बाद, शिवसेना के बैंक खाते में 50 करोड़ रुपए जमा है वो बैंक से मांगे थे. लेकिन बैंक ने पैसे देने इनकार कर दिया और कहा कि EC ने शिवसेना एकनाथ शिंदे को दिया है तो इसलिए पैसे नहीं दे सकते हैं. बाद में पैसे के लिए हमें पत्र लिखा गया. मैने तुरंत पैसे देने के लिए कह दिया है. क्योंकि इनका प्रेम पैसे से है, बालासाहेब ठाकरे के विचारों से नहीं है.''

मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा बयान

सीएम शिंदे ने कहा, ''मैं मराठा समाज के लोगों को ये विश्वास दिलाता हूं कि मेरे शरीर में  जब तक खून का आखिरी कतरा रहेगा. तब तक मैं मराठा आरक्षण के लिए लड़ूंगा. मराठा समाज के लोगों को मराठा आरक्षण दिलवाकर रहूंगा,। ये बात में छत्रपति शिवाजी महाराज की सौगंध खाकर कहता हूं. लोगो से यही कहूंगा कि कोई गलत कदम ना उठाएं, संयम बनाकर रखें.''

सीएम शिंदे ने आगे विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ''एकनाथ शिंदे कभी पीछे नहीं हटेगा. कोविड के समय आप घर में बैठे थे. मैंअपने जीवन को दाव पर लगाकर PPE किट पहनकर मरीजो से मिलने गया. पुलिस को प्रोत्साहित करने का काम किया. आप घर में बैठकर पैसे गिनने का काम कर रहे हैं. खिचड़ी घोटाला किया, कोविड बॉडी बैग के नाम पर घोटाला किया. ये सभी पाप कहां धोएंगे.''

चेहरे के ऊपर चेहरा लगा लेते हैं लोग- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा, ''यह मुझसे अच्छा और कौन जान सकता है. एक चेहरे पर लोग कई चेहरे लगा लेते हैं लोग आप चेहरे पर मत जाइए. सीता हरण के लिए रावण ने साधु का रूप धारण किया था. इन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए साधु का भेष धारण किया. मुझे सब कुछ पता है. सही समय आने पर सब कुछ बताऊंगा. सीएम  बनने के लिए क्या सोने के चम्मच के साथ पैदा होना जरूरी है? शिंदे मुख्यमंत्री बना, लेकिन उसके अंदर कोई बदलाव नही हुआ है. एकनाथ शिंदे ने अपने अंदर का कार्यकर्ता नहीं मरने दिया है. कार्यकर्ता के रूप में काम करता था, करता हूं और करता रहूंगा, आगे भी सड़क पर उतरकर काम करूंगा.''

ये भी पढ़ें- Dasara Melava 2023: उद्धव ठाकरे की CM शिंदे को चुनौती, कहा- 'महाराष्ट्र में चुनाव कराएं, अभी पता चल जाएगा कौन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget