एक्सप्लोरर

Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' का असर, अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में हो सकती है बेमौसम बारिश

Maharashtra Rain: आईएमडी मुंबई की सुषमा नायर ने कहा कि अगले 24 घंटों में चंक्रवात मैंडूस के महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने की उम्मीद है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र में मौसम की स्थिति बदल सकती है.

Cyclone Mandous News: बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस (Cyclone Mandous) के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है मैंडूस

आईएमडी मुंबई की सुषमा नायर ने कहा कि 48 घंटों के बाद कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में हल्की या मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि मैंडूस के 24 घंटों  के बाद तटीय इलाकों से टकराने की उम्मीद है.  सुषमा नायर ने बताया कि यह चक्रवार बंगाल की खाड़ी और अरब  सागर से नमी खींच रहा है जिसकी वजह से महाराष्ट्र में मौसम की स्थिति बदलने की उम्मी है. इस चक्रवात मैंडूस का नाम अरबी शब्द 'मैन-डूस' से लिया गया है जिसका मतलब है खजाने का बॉक्स. यह नाम कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात द्वारा चुना गया था.

तमिलनाडु में हुई जोरदार बारिश, कई उड़ानें रद्द

भारत मौसम विभाग के अनुसार, मैंडूस के कारण तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की व कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश देखने को मिली. यह चक्रवाती तूफान तेजी से तमिलनाडु के समुद्र तट की ओर बढ़ रहा है और मंध्यरात्रि तक इसके तट को पार करने की उम्मीद है. भारी बारिश की आशंका के कारण शनिवार को  चेन्नई, वेल्लोर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, रानीपेट, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित अन्य जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया. वहीं राज्य की पुलिस ने कहा कि राहत व बचाव कार्यों के लिए 16000 पुलिस कर्मियों और 1500 होमगार्डों को तैनात किया गया है. इसके अलावा  तमिलनाडु राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 40 सदस्यीय टीम और 12 जिला आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है.

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने को कहा है. वहीं, चेन्नई में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AII) ने आज शाम 6 बजे से आधी रात तक यहां से कम से कम पांच उड़ानों को रद्द कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Gujarat Results: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को गुजरात की जीत पर दी बधाई, साथ ही AAP को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget