एक्सप्लोरर

Gujarat Results: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को गुजरात की जीत पर दी बधाई, साथ ही AAP को लेकर कही ये बात

Gujarat Results 2022: उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुजरात में चुनाव का परिणाण उम्मीद के अनुरूप रहा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से गुजरात में वोटों का बंटवारा हुआ और इससे फायदा हुआ.

Gujarat Election Results 2022: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. लेकिन साथ ही कहा कि महाराष्ट्र से ‘ली गई’ परियोजनाओं के कारण यह चुनाव परिणाम आया है.

उम्मीद के अनुरूप रहा गुजरात का चुनाव परिणाम- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि गुजरात में परिणाम उम्मीद के अनुरूप रहा और चुनाव एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया, यही वजह थी कि लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुजरात में रिकॉर्ड-तोड़ और ऐतिहासिक जीत के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं.’’

Gujarat Election Results 2022: '...यह साबित हो गया', गुजरात के नतीजों पर अब NCP प्रमुख शरद पवार ने कह दी ये बात

इसके साथ ही उन्होंने यह कहकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी कटाक्ष किया कि ‘‘जो परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात ले जाई गईं, उसकी वजह से भी बीजेपी को जीत में मदद मिली.’’ महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) हाल ही में कुछ बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को गुजरात में ले जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहा है.

चुनाव में आप की एंट्री का बीजेपी को मिला फायदा- उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की वजह से गुजरात में वोटों का बंटवारा हुआ और इससे बीजेपी को स्पष्ट रूप से फायदा हुआ. शिवसेना प्रमुख ने आगे कहा कि मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर आएंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह मुंबई निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणाएं करेंगे.

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी (BJP) ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक सीट जीती है. इस जीत के पीछे का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के धुआंधार रैली को बताया जा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में अपनी रैलियां की हैं उनमें से अधिकांश सीटों पर बीजेपी को फायदा मिला है. पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में रैली के साथ साथ रोड शो भी किए, जिसका असर चुनाव में मिला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget