एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में फिर डरा रहे आंकड़ें, जानें क्या हैं अभी के हाल

एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के हर रोज बढ़ते मामलों ने लोगों को खौफजदा कर दिया है. दिल्ली से यूपी और महाराष्ट्र तक तमाम राज्यों में कोविड-19 के मामलों में हैरान कर देने वाला इजाफा हो रहा है.

Coronavirus News: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. हर रोज जानलेवा महामारी कोविड के ताजा मामलों में इजाफा हो रहा है. वहीं डर की बात ये है कि इस बार बड़ों के साथ ही बच्चे भी  काफी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. इसी के साथ बता दें कि देश में साप्ताहिक कोविड मामलों में 35 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि जनवरी महीने के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के मामलों  इजाफा देखा जा रहा है. हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या काफी कम है. चलिए यहां जानते हैं देश के किन राज्यों में कोविड-19 के मामलों  में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

दिल्ली में डरा रहे हर रोज बढ़ते कोरोना के आंकड़े

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 517 नये मामले दर्ज किए गए. वहीं पॉजिटिविटी रेट 4.21 प्रतिशत रहा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को किसी की मौत नहीं हुई है. फिलहाल शहर में 1518  सक्रिय मामले हैं.

महाराष्ट्र में भी बढ़ रहे कोविड-19 के मामले

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है. यहां रविवार को 127 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए जबकि शनिवार को नए मामलों की संख्या 98 थी. महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों के मामले में भी वृद्धि देखी जा रही है. अप्रैल महीने में  महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 44 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें 3 मौतें मुंबई में हुई हैं. वहीं पिछले महीने से तुलना करें तो मुंबई में हुईं चार मौतों के साथ  महाराष्ट्र में मार्च में कुल 77 लोगों की मौत हुई थी.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 135 नए मामले दर्ज

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. यहां के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित हैं. बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कोविड-19 के 135 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान कोरोना से 31 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. फिलहाल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 610 हो गई है.

राजस्थान में बढ़ रहे संक्रमण के मामले

राजस्थान में भी धीरे-धीरे कोविड-19 के मामलों में इजाफा हो रहा है. यहां रविवार को कोरोना के 9 नए मामले दर्ज किए गए हैं. चिकित्सा विभाग के मुताबिक नए मामलो में जयपुर से 8 और बीकानेर से एक मामला सामने आया है.

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ

 हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ ररा है यहां पिछले 24 घंटे में 191 नए मामले दर्ज किए गए हैं. रविवार को सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 157 मामले आए वहीं फरीदाबाद में 32 नए मामले दर्ज किए गए. फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 888 हो हो गई है.

 पंजाब में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं मामले

 पंजाब में कोरोना फिलहाल काबू में है. यहा पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8 मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 57 हो गई है.

ये भी पढ़ें

Mumbai News: शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Delhi corona Update: दिल्ली में फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में 517 नए मामले, 4.21% पहुंची पॉजिटिविटी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
First Sport On Moon: चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
घर रोशन करने वाली लाइटें ही आपकी जिंदगी में ला रहीं अंधेरा, जानें इनसे कैसे हो रहा कैंसर? 
घर रोशन करने वाली लाइटें ही आपकी जिंदगी में ला रहीं अंधेरा, जानें इनसे कैसे हो रहा कैंसर? 
Embed widget