एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 350 के पार

Coronavirus: बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए, जबकि इस संक्रमण से एक मौत भी हुई. हालांकि इस दौरान 174 लोग ठीक भी हुए. राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.16 बना हुआ है.

Mumbai Corona Case: मौसम बदलने के साथ ही देश में एक बार फिर से कोरोना (corona) के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. मुंबई में बुधवार (22 मार्च) कोरोना के 71 केस सामने आए. नए मामलों के साथ शहर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 361 हो गई है. इन मरीजों में से 26 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि 10  मरीज ऑक्सीजन पर हैं. राहत की बात ये है कि इन 71 नए मरीजों में से 66 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं देखे गए. साथ ही यह संख्या मुंबई में मंगलवार को सामने आए कोरोना के केसों (101) की संख्या से कम है.

महाराष्ट्र में आज सामने आए कोरोना के 334 केस
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस संक्रमण से एक मौत भी हुई है. राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज 174 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.16 बना हुआ है.

वहीं मंगलवार को राज्य में कोरोना के 280 नए केस सामने आए थे, यह संख्या सोमवार को सामने आए केसों (128) के दोगुने से भी अधिक थी. राज्य सरकार द्वारा लोगों से लगातार कोरोना को लेकर एहतियात बरतने का आग्रह किया जा रहा है. इसके अलावा राज्य में कोरोना की टेस्टिंग भी तेज कर दी गई है. मंगलवार को महाराष्ट्र में 7,845 स्वाब टेस्ट किये गए.

महाराष्ट्र में 4 दिनों में डबल हुए H3N2 के मामले
कोरोना के साथ H3N2 वायरस भी महाराष्ट्र के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. पिछले पांच दिनों में पूरे महाराष्ट्र में इन्फ्लूएंजा A (H3N2 वैरिएंट) के कारण बीमार पड़ने वाले नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 1 जनवरी से 15 मार्च तक दर्ज आंकड़ों की तुलना में 16 मार्च से 20 मार्च के बीच H3N2 मामले राज्य में दोगुने हो गए हैं. राज्य में अब तक इन्फ्लूएंजा से सात मौतें हो चुकी हैं जिनमें से तीन मौतें H1N1 और  1 मौत  H3N2 की वजह से हुई है.

यह भी पढ़ें: Mumbai Weather Forecast: मुंबई में मंगलवार की बारिश रही खास, तोड़ा पिछले 17 सालों का ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget