एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ का बड़ा आरोप, 'बीड की घटना के पीछे हो सकती है महायुति की साजिश'

Beed Mosque Blast: बीड मस्जिद ब्लास्ट के बाद कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य सरकार पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "बांटो और राज करो" की नीति अपनाई जा रही है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Harshwardhan Sapkal) ने महायुति गठबंधन पर एक बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीड जिले के धार्मिक स्थल पर हुआ विस्फोट साजिश हो सकता है. यह साजिश राज्य की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रची हो सकती है. उनका दावा है कि सरकार जानबूझकर सांप्रदायिकता बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अंग्रेजों की "बांटो और राज करो" की नीति अपनाई जा रही है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सपकाल ने बुलढाणा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता है. महाराष्ट्र का धर्म प्रगतिशील रहा है, लेकिन अब यह सांप्रदायिकता के संकट का सामना कर रहा है." उन्होंने आगे कहा कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए आपसी मेल जरूरी है और उम्मीद जताई कि ऐसा ही होगा.

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था खराब- सपकाल
बता दें कि बीड जिले के गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में ईद-उल-फित्र के एक दिन पहले मस्जिद में धमाका हुआ. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. सपकाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि "महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. कई मामलों में अपराधियों का पता ही नहीं चलता, और जनता डर के साये में जी रही है."

सांप्रदायिक घटनाओं में बढ़ोतरी 
पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2024 से अब तक महाराष्ट्र में 823 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनमें नागपुर, पुणे (ग्रामीण), रत्नागिरी, सांगली, बीड और सतारा जिलों में तनाव की स्थिति बनी रही है. हाल ही में छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग ने भी विवाद को जन्म दिया.

गौरतलब है कि 17 मार्च को नागपुर के कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने औरंगजेब की कब्र को "दुख और गुलामी का प्रतीक" बताते हुए इसे हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद शहर में दंगे भड़क गए और कई इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई.

सपकाल ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र को अस्थिर करने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget