एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई कांग्रेस ने दादर स्टेशन का नाम बदलने की मांग की, कहा- विधानसभा में लाया जाए प्रस्ताव

Dadar Railway Station: मुंबई कांग्रेस का कहना है कि जब एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा सकता है तो दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने में क्या दिक्कत है. कांग्रेस ने प्रस्ताव लाने की मांग की.

Maharashtra News: कांग्रेस (Congress) की मुंबई इकाई ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि दादर रेलवे स्टेशन (Dadar Railway Station) का नाम बदलकर चैत्यभूमि (Chaityabhoomi) कर दिया जाए.दरअसल, चैत्यभूमि वह जगह है जहां भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) ने अंतिम सांसें ली थीं. 6 दिसंबर को डॉ. अंबेडकर की पुण्य तिथि को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है. हर साल इस दिन राज्य भर से हजारों की संख्या में लोग चैत्यभूमि में जुटते हैं.

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने चैत्यभूमि पर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने इससे पहले केंद्र से मांग की थी कि एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी कर दिया जाए. उसी तर्ज पर दादर रेलवे स्टेशन का नाम भी चैत्यभूमि रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह डॉ. अंबेडकर के लाखों अनुयायियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग है. बता दें कि  2018 में राज्य सरकार ने एलफिंस्टन रोड स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी कर दिया था.

जब और मांगें हुई पूरी तो यह क्यों नहीं- वर्षा गायकवाड
वर्षा गायकवाड ने कहा कि ओशिवारा में जब नया रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा था तो इसका नाम राम मंदिर रखा गया था. अगर हम उस बारे में विचार करें तो फिर दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि करने की भीमसैनिकों की मांग बहुत पुरानी है. वर्षा ने कहा कि  उनकी मांग कोई उग्र नहीं थी, लेकिन यदि दूसरी मांगें पूरी हो गईं, और लाखों अनुयायी  कई वर्षों से दादर स्टेशन का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं. तो इसमें क्या दिक्कत है.

विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार- वर्षा
पूर्व मंत्री ने कहा कि दादर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन में अहम भूमिका निभाई है. वह 'राजगृह' में रहते थे और उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया गया था. हर साल उनके लाखों अनुयायी चैत्यभूमि आते हैं. इसलिए राज्य सरकार को उनकी मांग का सम्मान करना चाहिए और इस शीतकालीन सत्र में ही इसको लेकर प्रस्ताव पेश करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  NCRB Data: 2022 में दंगों के मामलों में देश में टॉप पर महाराष्ट्र, मर्डर और रेप के आंकड़ों ने भी चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
अब NCP को लगेगा झटका? प्रताप देशमुख ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget