एक्सप्लोरर

नई सरकार को लेकर CM एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'कुछ लोगों के पास...'

Lok Sabha Result 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने विपक्ष पर हमला भी किया

Maharashtra Lok Sabha Result 2024: दिल्ली पहुंचने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में बनेगी. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पीएम मोदी को समर्थन देने आए हैं. इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग के पास आंकडें नहीं हैं और वह मुगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हमें जो बहुमत चाहिए, वह पूरा हो गया है. सांसदों की संख्या उससे कही ज्यादा ही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है. जिन लोगों के पास बहुमत नहीं है सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, ये सिर्फ एक सपना है. 10 साल में उन्होंने काफी विकास के काम किए हैं. देश को बहुत ही ऊंचाई पर ले गए.''

पीएम मोदी के पास देश के विकास का एजेंडा- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ''पीएम मोदी के पास देश के विकास का एजेंडा था. विपक्ष का एक ही एजेंडा था मोदी हटाओ. इंडिया गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य पीएम मोदी को हराना था लेकिन लोगों ने उन्हें रोक दिया. कुछ लोग कहते थे कि पीएम मोदी को तड़ीपार करो लेकिन देश की जनता ने सत्ता से रोककर विपक्षी पार्टियों को ही तड़ीपार किया है. 

एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला- एकनाथ शिंदे

सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (4 जून) को भी कहा था एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए आगे कहा, ''एनडीए का घटक दल होने के नाते शिवसेना हमेशा साथ है. पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि अगले पांच साल तक विकास की यही रफ़्तार कायम रहेगी''

महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. मंगलवार यानि 4 जून को आए चुनाव नतीजों में सत्ताधारी महायुति को करारा झटका लगा है. चुनाव नतीजों में बीजेपी के अगुवाली वाले महायुति को सिर्फ 17 सीटें मिली हैं. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास आघाडी (MVA) को 30 सीटों पर जीत हासिल हुई है. एक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की किस सीट पर कौन जीता और किसकी हुई हार, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget