एक्सप्लोरर

'बालासाहेब होते तो मुंह तोड़ देते', अरविंद सावंत के बयान पर भड़के CM एकनाथ शिंदे

Arvind Sawant Remark: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये दुख की बात है कि महाराष्ट्र में महिलाओं का अपमान किया जा रहा है. लाडली बहनें सबक सिखाएंगी.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अगर बालासाहेब होते और किसी शिवसैनिक ने ऐसा किया तो वो उसका मुंह तोड़ देते. 

उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) को घेरते हुए उन्होंने कहा, "यह दुर्देवी घटना है. महाराष्ट्र में माता और बहनों के लिए इस प्रकार से बयान दिया गया है, उनको लाडली बहन इस चुनाव में घर पर बिठाएंगी. इन सबको जवाब लाडली बहनें देंगीं."

बता दें कि शाइना एनसी ने शुक्रवार (1 नवंबर) को अरविंद सावंत के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सावंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

अरविंद सावंत मुंबई साउथ सीट से सांसद हैं. शाइना एनसी ने कहा कि सावंत की टिप्पणी उद्धव ठाकरे की पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है. वहीं सावंत ने कहा कि उनके शब्दों की उन्होंने (शाइना एनसी) गलत व्याख्या की है. 

शाइना पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ थीं. वह हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना में शामिल हुई थीं. मुंबादेवी सीट पर उन्हें कांग्रेस के अमीन पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. 

शिवसेना की उम्मीदवार ने कहा, ‘‘एक पेशेवर और राजनीतिक कार्यकर्ता को ‘माल’ कहना शिवसेना (यूबीटी) की मानसिकता को दर्शाता है. उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले चुप क्यों हैं?’’ शाइना ने नागपाडा पुलिस थाने में अरविंद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 

शिवसेना की प्रत्याशी के आरोप पर सावंत ने कहा कि उन्होंने (शाइना ने) ‘माल’ शब्द की गलत व्याख्या की है.  उन्होंने कहा, ‘‘यह हिंदी का शब्द है. मैं अपने उम्मीदवार को भी असली माल कहता हूं. शाइना हमारी एक पुरानी दोस्त हैं, दुश्मन नहीं.’’ 

सावंत ने कहा, ‘‘दो दिन पहले दिये उनके बयान की एक वीडियो क्लिप के बारे में विमर्श फैलाने के मकसद को समझता हूं. मेरे 50 वर्षों के राजनीतिक करियर में मैंने कभी किसी का अपमान नहीं किया.’’

Exclusive: उद्धव ठाकरे या शरद पवार, जरूरत पड़ी तो किसे चुनेंगे? देवेंद्र फडणवीस ने की 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget