एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबका हिसाब चुकता किया जाएगा', CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्हें बाला साहेब की फोटो लगाकार वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है.

Maharashtra News: शिवसेना पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूटीबी) नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव में शिवसेना और शिवसेना (यूटीबी) के बीच मतों के आंकड़े भी बताए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में निकले फतवे की वजह से उनकी पार्टी को कहीं-कहीं हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में सबका हिसाब चुकता किया जाएगा. सीएम शिंदे ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ रहकर बिगड़ चुके हैं. इस लोकसभा चुनाव में ठाकरे की पार्टी को जो मतदान मिला है, वो कांग्रेस का है. कई मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उद्धव ठाकरे की पार्टी आगे रही है, इसलिए उनकी पार्टी ने 9 सीटें जीती हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस वोट की राजनीति से उद्धव ठाकरे की राजनीतिक हरकतें बदल गई हैं. बालासाहेब आज होते तो तमाम हिंदू भाई-बहनों से कहते कि उद्धव ठाकरे बदल गए हैं. उन्हें हिन्दुओं से एलर्जी हो गई है. उद्धव ठाकरे ने इंडिया गठबंधन की बैठक में हिन्दू भाई-बहन बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई, उन्हें बालासाहेब की फोटो लगाकार वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है.

EVM पर भी बोले सीएम एकनाथ शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट के ईवीएम को लेकर देशभर मे हंगामा मचा है. अगर ईवीएम हैक करना होता तो बाकी सीटें कैसै हारते. सीएम ने कहा कि उद्धव ठाकरे को हमारी सीट सहन नहीं हो रही है. हमें जनता ने जिताया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि जहां वो जीते वहां ईवीएम ठीक चल रही थी और जहां वो हारे वहां ईवीएम हैक हो गई. सीएम शिंदे ने कहा कि शिवसैनिक और मुंबई की जनता आज भी हमारे साथ है.

सीएम शिंदे ने मुंबई के मुस्लिम इलाकों में शिवसेना और शिवसेना (यूटीबी) को मिले वोटों की संख्या सबके सामने दिखाई. उन्होंने कहा कि मुंबई के मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बूथ पर उनकी पार्टी को डबल डीजीट वोट नहीं मिल पाए, वहीं ठाकरे को हजारों की संख्या में वोट मिले. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे मुस्लिमों के साथ जुड़े हुए हैं. कांग्रेस भी हमेशा देशद्रोही लोगों के साथ जुड़ी है और ठाकरे भी राजनीति के लिए कांग्रेस के साथ जुड़े हैं.

इसके साथ ही सीएम शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मै आदित्य ठाकरे के वरली विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी सिर्फ 6 हजार वोटों से पीछे रही. ऐसे में अगर उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना है तो मुस्लिम मोहल्ले भेंडी बाजार के इलाके से चुनाव लड़ें. 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी, शख्स को 94 लाख का लगाया चूना, जानिए पूरा मामला

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget