एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस की पहल, वंतारा भी सुप्रीम कोर्ट में देगा साथ, हथिनी माधुरी लौटेगी नंदनी मठ

Maharashtra News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माधुरी पिछले 34 साल से नंदनी मठ की परंपरा और लोगों की जिंदगी का हिस्सा रही है. लोगों के दिल में उससे जुड़ा भावनात्मक और धार्मिक लगाव है..

कोल्हापुर में हथिनी माधुरी को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, लेकिन इस बीच एक अहम पहल हुई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टीम वंतारा से मुलाकात की, जहां उन्होंने साफ कर दिया कि वे महाराष्ट्र सरकार की समीक्षा याचिका में शामिल होकर माधुरी को वापस नंदनी मठ भेजने के पक्ष में हैं.

टीम वंतारा ने कहा कि वे माधुरी की कस्टडी नंदनी मठ को लौटाने के लिए तैयार हैं और कोल्हापुर के नंदनी इलाके में ही, राज्य के वन विभाग द्वारा तय जगह पर, उसके लिए एक रीहैबिलिटेशन सेंटर भी बनाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माधुरी का ट्रांसफर उनका खुद का फैसला नहीं था, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत किया गया था.

सीएम फडणवीस ने कहा कि माधुरी पिछले 34 साल से नंदनी मठ की परंपरा और लोगों की जिंदगी का हिस्सा रही है. लोगों के दिल में उससे जुड़ा भावनात्मक और धार्मिक लगाव है, जिसे सरकार पूरी तरह समझती है. इसी वजह से सरकार सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर करेगी और मठ से भी कहा गया है कि वे अपनी याचिका में सरकार को पक्षकार बनाएं.

माधुरी की केयर के लिए बनेगी टीम

सीएम फडणवीस ने यह भी ऐलान किया है कि इस मामले में लोगों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे. माधुरी की देखभाल के लिए वेटनरी डॉक्टरों की टीम बनेगी और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू सेंटर जैसी सुविधा भी दी जाएगी. कोर्ट से यह भी अनुरोध किया जाएगा कि एक स्वतंत्र कमेटी बनाकर इंतजाम की समीक्षा करे.

वंतारा ने अपने बयान में कहा कि वे लोगों की भावनाओं और परंपराओं का पूरा सम्मान करते हैं और अदालत की मंजूरी के बाद माधुरी की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तकनीकी और मेडिकल मदद देंगे. साथ ही, नंदनी में ही सैटेलाइट रीहैब सेंटर बनाने में सरकार और मठ के साथ मिलकर काम करेंगे.

'माधुरी के पैरों में थी गंभीर चोटें'

वंतारा के मुताबिक जब माधुरी उनके पास आई, तो उसके पैरों में पुरानी गंभीर चोटें, नाखून की ज्यादा बढ़े हुए थे, फोड़े, सूजन, फ्रैक्चर और आर्थराइटिस जैसी समस्याएं पाई गईं. यही वजह थी कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 16 जुलाई 2025 को और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को उसके जामनगर स्थित सेंटर में शिफ्ट करने का आदेश दिया था.

लंबे समय तक कंक्रीट के फर्श पर रखा- PETA

PETA के मुताबिक, माधुरी को लंबे समय तक कंक्रीट के फर्श पर रखा गया, जंजीरों में बांधा गया और कई बार भीड़भाड़ वाले आयोजनों में घुमाया गया. संगठन का आरोप है कि 2017 में उसने मठ के मुख्य पुजारी की जान भी ले ली थी.

अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका पर क्या फैसला आता है, लेकिन इतना तय है कि इस बार महाराष्ट्र सरकार, नंदनी मठ और टीम वंतारा तीनों एक ही तरफ खड़े हैं, माधुरी की वापसी के लिए.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget