एक्सप्लोरर

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया 'गजनी', विरोध मार्च पर बोले- मैं याद दिला देता हूं...

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे को याद दिलाया कि ज्ञानेश कुमार CEC साल 2025 में बने जबकि विधानसभा चुनाव 2024 में ही हो गए थे. तंज कसते हुए सीएम फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं को 'गजनी' करार दिया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. दरअसल ठाकरे भाइयों के नेतृत्व में हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'विरोध मार्च' निकाला था जिसपर सीएम फडणवीस ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं का विरोध मार्च जनता ने नकार दिया. इतना ही नहीं, सीएम ने दोनों को 'गजनी' करार दिया.

दरअसल, सीएम फडणवीस ने एक कार्यक्रम के बाद कहा, "यह मार्च अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश थी. इतनी चर्चा के बावजूद मार्च में लोगों की संख्या कम थी." इससे पहले दिन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मेट्रो सिनेमा से विरोध मार्च का नेतृत्व किया. मार्च दक्षिण मुंबई में थोड़ी दूरी तय करते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय तक पहुंचा.

यह भी पढ़ें: मुंबई: ठाकरे बंधुओं के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, क्या हैं आरोप?

'ज्ञानेश कुमार के आने से पहले हो गए थे महाराष्ट्र चुनाव'

प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई. कांग्रेस नेताओं बालासाहेब थोराट और विजय वडेट्टीवार के साथ-साथ शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के जयंत पाटील, शशिकांत शिंदे, जितेंद्र आव्हाड और अनिल देशमुख ने भी रैली में हिस्सा लिया. 

इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "वे ‘गजनी’ जैसे हो गए हैं. इसलिए मैं इन ‘गजनियों’ को याद दिलाना चाहता हूं कि ज्ञानेश कुमार 2025 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने, जबकि महाराष्ट्र में चुनाव 2024 में हुए थे और एसआईआर 2026 में शुरू हुआ." जानकारी के लिए बता दें कि गजनी साल 2008 में आई फिल्म है, जिसमें मुख्य पात्र हर 15 मिनट में अपनी याददाश्त खो देता है.

विरोध मार्च के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च के आयोजकों के खिलाफ आजाद मैदान थाने में केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाले गए इस मार्च में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत बोले- '1857 जैसा विद्रोह...'

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget