एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पॉलिटिकल राडा, आमने-सामने आए उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के समर्थक, जानें वजह?

Chhatrapati Shivaji Maharaj: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में सियासत तेज हो गई है. सिंधुदुर्ग में नारायण राणे के समर्थकों ने आदित्य ठाकरे का रास्ता रोक दिया है.

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है, जहां उद्धव ठाकरे और राणे के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं. यह विवाद तब उभर कर आया जब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद आदित्य ठाकरे ने राजकोट किले का दौरा किया. उसी दौरान सांसद नारायण राणे और उनके बेटे भी वहां पहुंच गए जिसके बाद राणे समर्थकों ने आदित्य ठाकरे का रास्ता रोक दिया. दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना के बाद निरीक्षण करने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे किले पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया, वहां का माहौल गर्मा गया. आदित्य ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी होने लगी जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि 24 साल के युवक को ठेका किसने दिया? वह फरार है और उसे भागने में किसने मदद की? उन्होंने PWD मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात भी उठाई और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. आदित्य ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे किले के भीतर राजनीति न करें और इस विवाद में न उलझें. उन्होंने कहा कि इस तरह के बचकानेपन से दूर रहना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को चुनाव से पहले दिसंबर में बुलाकर खुश करने की कोशिश की गई थी.

उधर, बीजेपी सांसद नारायण राणे भी अपने समर्थकों के साथ मालवण के राजकोट किले में पहुंचे. जब वे निरीक्षण के बाद लौट रहे थे तब MVA के नेता वहां पहुंचे. इस दौरान आदित्य ठाकरे, विनायक राऊत और विधायक वैभव नाइक भी वहां मौजूद थे. दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हल्की बहस हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की. नारायण राणे ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में हैं और अगर बाहरी लोग आकर यहां उत्पात मचाएंगे और पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: बिल्ली ने फेरा चोर के मंसूबों पर पानी, फिल्म डायरेक्टर के घर चोरी की घटना को किया नाकाम, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget