एक्सप्लोरर

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर हिंसा मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक की कार्रवाई 

Sambhajinagar Clash: शहर की साइबर पुलिस सोशल मीडिया की जांच कर रही है, ताकि पता लगा सकें कि लोगों को इकट्ठा करने के लिए सोशल मीडिया की मदद तो नहीं ली गई. आरोपियों के मोबाइल स्कैन किए जा रहे हैं.

Sambhajinagar Violence: महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर हिंसा मामले में पुलिस (Police) ने शनिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. सभी को अदालत ने 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया. जानकारी हो कि इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 12 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. 

सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अबतक 50-60 सीसीटीवी कैमरों के फ़ुटेज को स्कैन किया है. इसके आधार पर ही लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. रोल दिखाई देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. जानकारी हो कि संभाजीनगर पुलिस की एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने उस इलाक़े में जितनी दुकाने हैं, उनके सीसीटीवी फ़ुटेज भी ले लिए हैं, सभी को स्कैन किया जा रहा है. 

जांच में जुटी साइबर पुलिस भी
इस मामले में शहर की साइबर पुलिस सोशल मीडिया की जांच कर रही है, ताकि पता लगा सकें कि लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहीं सोशल मीडिया की मदद तो नहीं ली गई. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल स्कैन किए जा रहे हैं. उनके सीडीआर भी निकाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वे किस-किस के संपर्क में थे. वे अगर किसी के संपर्क में थे तो उनकी भी क्या कोई भूमिका है. इस मामले में उसकी भी जांच की जा रही है

संभाजीनगर में क्या हुआ जानें
महाराष्ट्र के दो जिलों में रामनवमी से पहले हिंसा भड़क उठी थी. छत्रपति संभाजीनगर इलाके में रामनवमी से पहले दो पक्षों में झड़प हुई. वहीं जलगांव में एक मस्जिद में नमाज के दौरान गाना बजाने को लेकर दो समूह आपस में भिड़ गए. संभाजी नगर में जो दो पक्षों की भिड़ंत के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई और पथराव हुआ. पुलिस के वाहन को भी गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया.

हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है. घटना बुधवार रात की है, जहां छत्रपति संभाजीनगर के किरदपुरा इलाके में यह हिंसा हुई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग भी किया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.

यह भी पढ़ें : Sanjay Raut Death Threat: जान से मारने की धमकी पर संजय राउत ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- ऐसा पहली बार नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget